{"_id":"6a85094263d34e9f32071bab","slug":"journey-to-vaishno-devi-shrine-to-become-easier-congestion-at-y-junction-to-decrease-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबक: वैष्णो देवी दरबार तक आसान होगी राह, वाई जंक्शन पर भीड़ घटेगी; नवरात्र से पहले काम पूरा करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबक: वैष्णो देवी दरबार तक आसान होगी राह, वाई जंक्शन पर भीड़ घटेगी; नवरात्र से पहले काम पूरा करने की कवायद
Wed, 19 Aug 2026 07:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
दीपक शर्मा, जम्मू
दीपक शर्मा, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:09 AM IST
सार
भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भवन परिसर से गर्भगृह तक के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएंगे, जो शारदीय नवरात्र से पहले तैयार हो जाएंगे। इससे दर्शन सुगम होगा और वाई जंक्शन पर भीड़ का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ और बिहार के अशोक धाम में सात श्रद्धालुओं की मौत की खबर के बीच माता वैष्णो देवी मंदिर से अच्छी खबर आई है। भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भवन परिसर से गर्भगृह तक के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएंगे, जो शारदीय नवरात्र से पहले तैयार हो जाएंगे। इससे दर्शन सुगम होगा और वाई जंक्शन पर भीड़ का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन वैश्य ने 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र से पहले निकासी मार्ग का काम पूरा करने का निर्देश दिया। अतिरिक्त सीईओ आलोक मौर्या ने बताया, मौजूदा समय में भवन परिसर के वाई जंक्शन पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
न्यू वैष्णवी भवन बनकर तैयार
श्राइन बोर्ड प्रबंधन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए काम कर रहा है। इसी क्रम में न्यू वैष्णवी भवन बनाया गया है। यह भवन पुराने वैष्णवी भवन के साथ बनाया गया है। नए भवन में 72 कमरे हैं। श्रद्धालु श्राइन बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इन कमरों की बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
दूसरे मार्ग न जा सकेंगे
प्रोजेक्ट अधिकारी रविंद्र कौल ने बताया कि दोनों मार्गों को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि निकासी मार्ग से प्रवेश मार्ग और प्रवेश मार्ग से निकासी मार्ग में श्रद्धालुओं की आवाजाही नहीं हो सकेगी। श्रद्धालु कतार में लगकर सुगम तरीके से मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करेंगे और इसके बाद अलग मार्ग से बाहर निकलेंगे। इससे भवन परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित होने के साथ ही भीड़ का दबाव भी कम होगा।