Sarkari Naukri 2021: अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको तीन ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन करके आप अच्छी सैलरी पा सकते हैं। ये नौकरियां विभिन्न विभागों में निकली हुई हैं और आप इनके लिए मार्च महीने तक आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां भारतीय रिजर्व बैंक,ओडिशा उच्चतम न्यायालय और भारतीय खाद्य निगम में निकली हैं। ओडिशा हाई कोर्ट में निकली हुई नौकरियों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी मिलेगी। इसी तरह से भारतीय खाद्य निगम में निकली नौकरियों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 60 हजार रुपये से लेकर एक लाख 80 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा। आइए इन नौकरियों के बारे में जानते हैं...
Sarkari Naukri 2021: 3 नौकरियां जहां आवेदन कर आप पा सकते हैं लाखों रुपये की सैलरी
आरबीआई में निकली नौकरियां
भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां ग्रेड बी लीगल ऑफिसर, मैनेजर (टेक - सिविल), सहायक प्रबंधक (राजभाषा) और सहायक प्रबंधक (प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा) की हैं। जिनके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन नौकरियों के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती योजना के जरिए 29 रिक्तियों को भरा जाना है। जिनमें से 12 रिक्तियां असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) की निकली हैं। ये ग्रेड ए की रिक्तियां हैं। ग्रेड बी की लीगल ऑफिसर पदों के लिए 11 रिक्तियां निकली हैं। इसी तरह से पांच नौकरियां असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा) और एक नौकरी मैनेजर (टेक-सिविल) की निकली है। इन नौकरियों के लिए बैंक 10 अप्रैल को परीक्षा कराएगा। भारतीय रिजर्व बैंक की रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन और परीक्षा एवं इंटरव्यू के जरिए होगा। ऑनलाइन टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट बनेगी जिसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
हाई कोर्ट में नौकरियां
ओडिशा उच्चतम न्यायालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की नौकरियां निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की कुल रिक्तियों की संख्या 202 है। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, कंप्यूटर एप्लीकेशन टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए होगा।
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की इन नौकरियों के लिए 21 से लेकर 32 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी orissahighcourt.nic.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रति माह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: दसवीं-बारहवीं पास के लिए 3400 नौकरियां
भारतीय खाद्य निगम में नौकरियां
भारतीय खाद्य निगम ने एजीएम (AGM) और एमओ ( MO) पदों के लिए एफसीआई (FCI) भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। सहायक महाप्रबंधक और चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए आवेदन करने के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। भारतीय खाद्य निगम (FCI) राष्ट्र के खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाले सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रमों में से एक है। एफसीआई ( FCI) भर्ती 2021 के तहत कुल 89 रिक्तियां जारी की गई हैं।
अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च तक कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। असिस्टेंट जनरल पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 60 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा। कुल रिक्तियों की संख्या 89 है। जिनमें से 30 पद जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट और 27 पद टेक्निकल के हैं। इसी तरह से 22 पद अकाउंट, 8 पद कानून और 2 पद मेडिकल ऑफिसर की हैं। इन पदों के लिए स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 28 साल और अधिकतम उम्र 35 साल रखी गई है।