फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीधी भर्ती: दक्षिण मध्य रेलवे में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, 29 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 26 May 2021 10:18 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 26 May 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
South Central Railway Recruitment 2021: Direct recruitment on specialist doctor, general duty medical officer, superintendent, pharmacist
रेलवे भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा अस्पताल सहायक, विशेषज्ञ चिकित्सक, जीडीएमओ समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 80 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 22 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10वीं पास से लेकर एमबीबीएस तक की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट  scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर, सभी दस्तावेजों के साथ contractmedicalhyb@gmail.com पर ईमेल करना होगा। आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

South Central Railway Recruitment 2021: Direct recruitment on specialist doctor, general duty medical officer, superintendent, pharmacist
रेलवे भर्ती 2021

पदों का विवरण

कुल पद - 80

  • नर्सिंग अधीक्षक - 31 पद
  • अस्पताल सहायक - 26 पद
  • सामान्य कर्तव्य चिकित्सा अधिकारी (जीडीएमओ) - 16 पद
  • विशेषज्ञ चिकित्सक - 3 पद
  • फार्मासिस्ट - 02
  • स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक - 01 पद
  • प्रयोगशाला सहायक - 01 पद
South Central Railway Recruitment 2021: Direct recruitment on specialist doctor, general duty medical officer, superintendent, pharmacist
रेलवे भर्ती 2021
महत्वपूर्ण तिथियां - 
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 22 मई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि -29 मई, 2021
  • ऑनलाइन साक्षात्कार की तिथि- 4 व 5 जून, 2021
  • साक्षात्कार का समय - सुबह 11 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
South Central Railway Recruitment 2021: Direct recruitment on specialist doctor, general duty medical officer, superintendent, pharmacist
रेलवे भर्ती 2021

शैक्षणिक योग्यता - दसवीं, बारहवीं, बीएससी, बी फार्मा और एमबीबीएस की डिग्री धारी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए  आखिरी स्लाइड में दी गई लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  

चयन प्रक्रिया - शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और कार्यानुभव के आधार पर आवेदकों का साक्षात्कार के लिए चयन किया जाएगा। चयनित आवेदकों को 4 और 5 मई को आयोजित ऑनलाइन साक्षात्कार में शामिल होना होगा।  

विज्ञापन
South Central Railway Recruitment 2021: Direct recruitment on specialist doctor, general duty medical officer, superintendent, pharmacist
रेलवे भर्ती 2021

वेतन - 

  • विशेषज्ञ चिकित्सक- 95,000 रुपये प्रति माह
  • सामान्य कर्तव्य चिकित्सा अधिकारी- 75,000 रुपये प्रति माह
  • नर्सिंग अधीक्षक - 44,900 रुपये प्रति माह
  • स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक- 35,400 रुपये प्रति माह
  • फार्मासिस्ट- 29,200 रुपये प्रति महा
  • प्रयोगशाला सहायक- 21,700 रुपये प्रति माह
  • अस्पताल सहायक- 18,000 रुपये प्रति माह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed