आज की प्रतिस्पर्धा वाले दौर में नौकरी पाना आसान नहीं है। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोग भी नई जगह के जाने के लिए कोशिश करते रहते है। फ्रेशर्स हो या पहले से नौकरी करने वाले दोनों ही स्थितियों में नई जगह नौकरी कैसे मिले इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। कई प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलती है! इसके लिए आपको कई और चीजों पर भी ध्यान देना होता है -
{"_id":"5e7b2b608ebc3e72b0243379","slug":"tip-and-tricks-for-job-get-jobs-through-these-new-methods","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौकरी पाना चाहते हैं तो ये छह टिप्स आएंगे आपके काम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
नौकरी पाना चाहते हैं तो ये छह टिप्स आएंगे आपके काम
Wed, 25 Mar 2020 04:16 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Wed, 25 Mar 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिज्यूम में सुधार के बजाय नेटवर्किंग का रखें ध्यानः
- नौकरी चाहने वालों के लिए सबसे अधिक उपयोगी बात यह है कि वे अपने रिज्यूमे में, दस्तावेजों में और लिंक्डइन प्रोफाइल पर सही जानकारी उपलब्ध कराएं। और हां कुछ भी नई खासियत या नया कार्य आपने किया हो या नई शिक्षा ली हो, तो उसे तुरंत ही अपने हिसाब से अपडेट करते रहें, लेकिन सबसे ज्यादा लोगों से बातों पर ध्यान केंद्रित करें और अपने आप को सभ्य दिखाने का प्रयास करें।
- अपने दोस्तों, पूर्व सहकर्मियों, सहपाठियों, परिवारिक दोस्तों, ऐसे व्यक्ति जो या तो करियर एडवाइज देते हों या अच्छे गुरु या विशेष क्षेत्र के कार्यों की अच्छी जानकारी रखते हों उनसे बात करें और अपने कार्यानुभव बताएं। यह भी बताएं कि यदि आपको अवसर मिले तो आप सबसे पहले क्या करना चाहेंगे। उनसे यह पूछे कि यदि आप मेरा साक्षात्कार लेते, तो मुझमें क्या चाहते? मुझे अपने आपको किस प्रकार प्रदर्शित करना चाहिए? और अपने आपको प्रभावी तरीके से प्रदर्शित करने के लिए मुझको क्या करना चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे संस्थानों की सूची बनाएं जहां आप काम करना चाहते हैं:
- एक योजना बनाकर नौकरी खोजना आपके लिए ज्यादा से ज्यादा नौकरियों के विकल्प दे सकता है और यह एक अच्छा तरीका हो सकता है। जॉब टार्गेट को पहचानें। जहां नौकरी की संभावना हो ऐसे स्थानों की जानकारियां जुटाएं, और फिर 25-35 ऐसी कंपनियों की एक सूची तैयार करें, जहां आपके मुताबिक पदों पर कर्मचारियों की भर्ती हो और आप वहां कार्य करने के इच्छुक हों। पूर्व कार्पोरेट नियोजक और ब्रीफकेस कोच के संस्थापक सराह जोन्सन के अनुसार, "जब आप ऐसी कंपनियों की सूची तैयार कर लें तो अपने टार्गेट क्षेत्र बनाएं। अपना समय ऐसे पहचान वाले व्यक्ति को खोजने में लगाए जो आपके संपर्क में हों और वहां कार्यरत हों।"
विज्ञापन
जॉब हंटिंग का समय निर्धारण करें और उसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें:
- नौकरी खोजने के लिए समय निर्धारित कर लें। इस समय पर अन्य कोई कार्य न करें और लगन से नौकरी की तलाश करें। इस समय पर अपने परिवार अथवा दोस्तों से यह सुनिश्चित करें कि वे आपसे संबंधित कोई भी कार्य या अन्य गतिविधियां उस निर्धारित समय के अतिरिक्त समय पर रखें। इस समय पर न किसी ई-मेल का जवाब दें और न ही इस समय को सोशल मीडिया पर या फोन पर बात न करें। यदि आपको इस विशेष समय में किसी अन्य कार्य को करना पडे, तो फिर से ऐसे नए समय का निर्धारण करें, जब आप नौकरी खोज सकें।