UKPSC Recruitment 2020 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियां लेक्चरर के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 12 अक्तूबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पहले उम्मीदवार 01 नवंबर, 2020 तक ही आवेदन कर सकते थे। अब इस तिथि को बढ़ाकर 30 दिसंबर, 2020 कर दिया गया है। इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
खुशखबर! UKPSC में लेक्चरर की भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब 30 दिसंबर तक करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि: 12 अक्तूबर, 2020
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर, 2020 (बदलाव के बाद)
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर, 2020
- आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने कि अंतिम तिथि: 15 जनवरी, 2021
पदों का विवरण:
पद का नाम:
लेक्चरर केडर (जनरल ब्रांच) - 544 पद
लेक्चरर केजर (महिला ब्रांच) - 27 पद
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: जॉब की टॉप 5 खबरें, जहां आपको मिलेगी अच्छी सैलरी
वेतनमान -
47600 – 151100/-
- आयु सीमा: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों कि न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
- शैक्षणिक योग्यताएं: इन पदों पर आवेदन के लिए एक उम्मीदवार के पास परा-स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड की डिग्री भी होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- FSSAI Recruitment 2020: दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां
- आवेदन प्रक्रिया - इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन लिंक 12 अक्तूबर को सक्रिय होगा।
- चयन प्रक्रिया - इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
ये भी पढ़ें : NITI Aayog Vacancy 2020: दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 2.10 लाख तक
आवेदन शुल्क -
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 176.55/-
उत्तराखंड के एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 86.55/-
दिव्यांगजनों के लिए - 26.55/-