Albert Einstein Quotes: अल्बर्ट आइंस्टीन की गिनती दुनिया के महानतम वैज्ञानिकों में की जाती है। इनका जन्म 14 मार्च, 1879 को जर्मनी के उल्म में हुआ था। साधारण से दिखने वाले इस वैज्ञानिक ने ब्रह्मांड और भौतिक दुनिया से जुड़ी ऐसी क्रांतिकारी खोजों को अंजाम दिया जिसने विज्ञान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इनके सापेक्षतावाद के सिद्धांत ने ब्रह्मांड को लेकर हमारी पुरानी समझ पूरी तरह से बदलकर रख दिया। अपने सापेक्षतावाद के सिद्धांत में उन्होंने समझाया कि कैसे समय के साथ पूरा अस्तित्व जुड़ा हुआ है। आइंस्टीन को प्रकाश विद्युत प्रभाव से जुड़े नियम को लेकर 1921 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आइंस्टीन की मेधा सामान्य व्यक्ति से कोशों आगे थी। इसी कड़ी में आज हम आपके साथ अल्बर्ट आइंस्टीन के कुछ शानदार कोट्स साझा करने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
Albert Einstein Quotes: अल्बर्ट आइंस्टीन के 10 ऐसे विचार, जो बदल के रख देंगे आपका जीवन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 20 Jun 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन