फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father Day 2023: पापा के लिए दिन बनाना है यादगार? इन यूनिक तरीकों से मनाएं फादर्स डे

Sun, 18 Jun 2023 08:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 18 Jun 2023 08:01 AM IST
विज्ञापन
Father Day 2023 Know How to Make This Father's Day Special
Happy Father's Day 2023 - फोटो : amar ujala

Father Day 2023: मां और बच्चे के रिश्ते को सबसे अनमोल कहा जाता है लेकिन पिता बच्चों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह होते हैं। पिता मां की तरह बच्चों से लाड भले ही न दिखा पाएं लेकिन बच्चे के जन्म के बाद से उसकी जरूरतों, उसकी सुरक्षा और भविष्य के लिए सबसे अधिक फिक्रमंद पिता ही होते हैं। वह दिन रात मेहनत करते हैं, ताकि उनका बच्चा आरामदायक जीवन जी सके। बच्चे के सपनों को साकार करने, उन्हें अच्छे स्कूल में भेजकर अच्छी शिक्षा देते के लिए पिता काफी कुछ करते हैं। 



बच्चे के भविष्य को संवारने के लिए और उनका मार्गदर्शन करने के लिए कभी कभी पिता को कठोर भी बनना पड़ता है। बच्चे मां के सामने जितना घुले मिले होते हैं, शायद उतना पिता के साथ न हो पाएं। लेकिन जब उन्हें किसी चीज की जरूरत होती है, तो फरमाइशों के लिए वह पिता पर निर्भर होते हैं। अगर किसी बात की परमिशन चाहिए होती है तो पिता के पास जाते हैं।

बच्चे और पिता दोनों को एक दूसरे से लगाव होता है, लेकिन अक्सर ही दोनों खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते हैं। पिता के सामने अपनी भावनाएं जाहिर करने, उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करने के लिए हर साल जून माह के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस वर्ष फादर्स डे 18 जून को मनाया जा रहा है। आप अपने पापा के लिए फादर्स डे यादगार बनाने के लिए इन तरीकों से दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

Father Day 2023 Know How to Make This Father's Day Special
फादर्स डे 2023 - फोटो : iStock

पापा के लिए सरप्राइज पार्टी 

पापा का खास दिन है, तो इस दिन को जश्न की तरह मनाएं । बच्चे फादर्स डे पर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं । पापा के लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। पार्टी में उनके दोस्तों, सहकर्मियों या रिश्तेदारों को शामिल कर सकते हैं ।

Father Day 2023 Know How to Make This Father's Day Special
बुजुर्गों के घूमने के लिए जगहें - फोटो : istock

पापा संग ट्रिप पर जाएं

बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पापा दफ्तर में घंटों बिता दिया करते हैं । घूमना फिरना और मस्ती मौज तो जैसे छूट ही जाता है । लेकिन फादर्स डे के मौके पर उन्हें सफर ले जा सकते हैं । वीकेंड ट्रिप प्लान करके उन्हें सुकून के दो दिन बिताने का मौका दें ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Father Day 2023 Know How to Make This Father's Day Special
Happy Father's Day 2023 - फोटो : Istock

पापा के लिए तोहफा

पापा के लिए खास दिन है तो खास तोहफा तो बनता है । फादर्स डे सेलेब्रेशन की शुरुआत पापा को गिफ्ट देकर करें । तोहफा भले ही महंगा न हो पर उनके दिल को छू लेने वाला होना चाहिए ।

विज्ञापन
Father Day 2023 Know How to Make This Father's Day Special
फादर्स डे - फोटो : Istock

पिकनिक पर जाएं

बचपन में पापा बच्चे की उंगली पकड़ कर उसे घुमाने ले जाया करते थे । कभी पार्क में टहलाने, तो कभी शॉपिंग कराने, कभी जू में पिकनिक मनाने । बचपन की उन्हीं यादों को ताजा करें । 18 जून को पिकनिक दिवस भी है, इस मौके पर पापा को पिकनिक पर ले जा सकते हैं । मूवी या शॉपिंग पर भी जा सकते हैं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed