फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ambedkar Jayanti 2025: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े रोचक किस्से

Mon, 14 Apr 2025 10:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Apr 2025 10:36 AM IST
सार

देश की आजादी के बाद उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी जयंती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। बाबा साहब अबेंडकर की जयंती के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें जानिए।

विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2025 Lesser Known Facts from Life of Dr BR Ambedkar
अंबेडकर जयंती - फोटो : Adobe stock

Ambedkar Jayanti 2025: भारत के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के पैरवीकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर वर्ष 14 अप्रैल को पूरे देश में मनाई जाती है। अपने पूरे जीवन में उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और एक समतामूलक समाज की नींव रखी। डॉ. अंबेडकर को उनके योगदान के लिए मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। देश की आजादी के बाद उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी जयंती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। बाबा साहब अबेंडकर की जयंती के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें जानिए।



 

Ambedkar Jayanti 2025 Lesser Known Facts from Life of Dr BR Ambedkar
बाबा साहेब का प्रारंभिक जीवन - फोटो : Adobe Stock

बाबा साहेब का प्रारंभिक जीवन

डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू नगर में एक गरीब लेकिन साहसी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था। वे महार जाति से थे, जिसे उस समय समाज में अछूत माना जाता था। बचपन से ही उन्हें भेदभाव और छुआछूत का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

Ambedkar Jayanti 2025 Lesser Known Facts from Life of Dr BR Ambedkar
अंबेडकर की शिक्षा - फोटो : Adobe stock

अंबेडकर की शिक्षा

बचपन से ही पढ़ाई में तेज रहे अंबेडकर ने तमाम सामाजिक बाधाओं को पार कर शिक्षा हासिल की। वे मुंबई के एल्फिंस्टन स्कूल में पढ़ने वाले पहले दलित छात्र बने। साल 1913 में उन्होंने अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और 1916 में शोध कार्य के लिए सम्मानित किए गए। 

बाद में वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाई करने गए, लेकिन स्कॉलरशिप समाप्त होने के कारण भारत लौट आए। यहां उन्होंने सिडनेहम कॉलेज, मुंबई में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। 1923 में अपने शोध कार्य पर लंदन यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि प्राप्त की और 1927 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2025 Lesser Known Facts from Life of Dr BR Ambedkar
सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष - फोटो : Adobe stock

सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष

अंबेडकर का संपूर्ण जीवन जातीय भेदभाव और असमानता के खिलाफ एक संघर्ष था। उन्होंने दलित समुदाय के लिए समान अधिकार, शिक्षा, और राजनीतिक भागीदारी की मांग की। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से दलितों के लिए पृथक निर्वाचिका की मांग की थी, लेकिन महात्मा गांधी के आमरण अनशन के बाद पूना समझौता कर अपनी मांग वापस ली।

विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2025 Lesser Known Facts from Life of Dr BR Ambedkar
अंबेडकर की राजनीतिक उपलब्धियां - फोटो : Adobe stock

अंबेडकर की राजनीतिक उपलब्धियां

अबेंडकर ने लेबर पार्टीकी स्थापना की। वह संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इतिहास में उनका नाम भारत के पहले कानून मंत्री के तौर पर दर्ज है। उन्होंने बॉम्बे नॉर्थ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना किया। बाबा साहेब दो बार राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।

डॉ. भीमराव अंबेडकर का 6 दिसंबर 1956 को निधन हो गया। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें साल 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed