फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhika Merchant Lifestyle: मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट हैं कितनी अमीर, जानिए उनकी कुल संपत्ति

Fri, 01 Mar 2024 10:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 01 Mar 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Anant Radhika Merchant Net Worth Income Career House Car Collection Property And Lifestyle In Hindi
Radhika Merchant - फोटो : instagram

Radhika Merchant Net Worth : देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने मंगेतर राधिका मर्चेंट से जुलाई में शादी करने वाले हैं। 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं, जिसमें देश-विदेश के दिग्गज कलाकार, राजनीतिक हस्तियां, उद्योगपति शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि अनंत और राधिका की शादी में लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं जो कि अंबानी परिवार की कमाई का एक प्रतिशत है। हालांकि अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी कम रईस नहीं हैं। उनके पिता वीरेन मर्चेंट भी मशहूर बिजनेसमैन हैं। खुद राधिका बिजनेसवुमन हैं , जो एक कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। आइए जानते हैं कि राधिका मर्चेंट के करियर, कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।

Anant Radhika Merchant Net Worth Income Career House Car Collection Property And Lifestyle In Hindi
मुकेश अंबानी, राधिका मर्चेंट, नीता अंबानी - फोटो : social media

राधिका मर्चेंट कौन हैं

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई 30 दिसंबर 2022 को हुई थी। बीते कई सालों से राधिका अंबानी परिवार के साथ नजर आती रहती हैं। राधिका एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शाइला मर्चेंट की इकलौती बेटी हैं। बिजमैन परिवार से आने वाली राधिका खुद एक बिजनेस विमेन हैं, साथ ही ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं।

Anant Radhika Merchant Net Worth Income Career House Car Collection Property And Lifestyle In Hindi
राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

राधिका मर्चेंट की शिक्षा

राधिका मर्चेंट का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था। राधिका ने 'कैथेड्रल और जॉन कॉनन'  से शुरुआती शिक्षा हासिल की। बाद में मुंबई के इकोले मोडियल वर्ल्ड से आगे की पढ़ाई पूरी की। फिर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है। उन्होंने अर्थशास्त्र और राजनीति में बैचलर्स की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Merchant Net Worth Income Career House Car Collection Property And Lifestyle In Hindi
अनंत अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

राधिका मर्चेंट का करियर

स्नातक करके स्वदेश लौटीं राधिका ने सेल्स प्रोफेशनल के तौर पर रियल एस्टेट फर्म में काम किया। बाद में अपने पिता की कंपनी एनकॉर हेल्थकेयर के बोर्ड में बतौर निदेशक ज्वाइन किया।

विज्ञापन
Anant Radhika Merchant Net Worth Income Career House Car Collection Property And Lifestyle In Hindi
Anant Ambani with Family - फोटो : amarujala.com

राधिका मर्चेंट की संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधिका मर्चेंट की कुल संपत्ति 8-10 करोड़ रुपये है। वहीं उनके पिता जाने माने उद्योगपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति करीब 755 करोड़ रुपये बताई जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed