{"_id":"5b2a21384f1c1b5d748b5c65","slug":"anukreethy-vas-amazing-answer-that-won-her-miss-india-2018-title","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सवाल का जवाब देते ही मिस इंडिया 2018 चुनी गईं अनुकृति वास, जज भी हो गये थे इंप्रेस","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
इस सवाल का जवाब देते ही मिस इंडिया 2018 चुनी गईं अनुकृति वास, जज भी हो गये थे इंप्रेस
Thu, 21 Jun 2018 09:12 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
anukreethy vyas miss india 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास ने 'फेमिना मिस इंडिया 2018' का खिताब अपने नाम कर लिया है। 19 साल की अनुकृति के लिए कल का दिन यानी 19 जून बेहद खास रहा। इस प्रतियोगिता में 29 कंटेस्टेंट को हराकर वह देश की सबसे सुंदर महिला बनी हैं। इससे पहले उन्होंने मिस तमिलनाडू 2018 का खिताब जीता था। कॉम्पिटीशन की फर्स्ट रनरअप हरियाणा की रहने वाली मीनाक्षी चौधरी और सेकंड रनरअप आंध्र प्रदेश की श्रेया राव रहीं। दोनों से अनुकृति को काफी टफ कॉम्पिटीशन मिला, लेकिन फाइनल राउंड में वह बाजी मारने में कामयाब रहीं। आइए जानते हैं उनसे पूछे गये सवाल के बारे में जिसका स्मार्टली जवाब देकर वह देश की सबसे खूबसूरत महिला बन गई।
2 of 4
anukreethy vyas miss india 2018
प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में अनुकृति से पूछा गया था, "कौन बेहतर टीचर है? सफलता या असफलता?" अनुकृति ने बहुत ही खूबसूरती से इसका जवाब दिया। अनुकृति ने कहा- 'मैं असफलता को बेहतर टीचर मानती हूं, क्योंकि जब आपको जिंदगी में लगातार सफलता मिलती है तो आप उसे पर्याप्त मान लेते हैं और आपकी तरक्की वहीं रुक जाती है।'
3 of 4
anukreethy
अनुकृति ने आगे कहा, 'जब आप असफल होते हो तो तो आपको प्रेरणा मिलती है कि आप सफलता मिलने तक लगातार मेहनत करते रहें।मेरी मां के अलावा कोई नहीं था, जो मेरे समर्थन में खड़ा हो, आलोचना और असफलता, जिसने मुझे इस समाज आत्मविश्वासी और स्वतंत्र बनाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
anukreethy vyas miss india 2018
बता दें, इस प्रतियोगिता में जज पैनल में पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, अभिनेता बॉबी देओल जैसे सितारे मौजूद थे। इनके अलावा साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर ने अपने हाथों से अनुकृति को ताज पहनाया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।