फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Centre Appointment: खत्म हुई लाइन में लगने की झंझट, आधार एप से ले सकते हैं अपॉइंटमेंट; तरीका जानें

Mon, 17 Aug 2026 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 17 Aug 2026 04:15 PM IST
सार

Aadhaar Centre Ke Liye Appointment App Se Kaise Lein: अगर आपको भी आधार सेवा केंद्र किसी काम से जाना है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे आधार एप से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Centre Appointment: how to book aadhaar seva kendra appointment kaise lein
आधार सेंटर के लिए एप से कैसे अपॉइंटमेंट लें? - फोटो : Amar Ujala AI

Aadhaar Seva Kendra Appointment: आधार कार्ड में हमारी कई जानकारी होती हैं। जैसे- नाम, जन्मतिथि, एड्रेस, पिता-पति का नाम आदि। दरअसल, आधार में आपकी डेमोग्राफिक जानकारी के अलावा बायमैट्रिक जानकारी भी होती है।

वहीं, जब इसमें कुछ गलत हो जाए तो कई बार हमें सही जानकारी अपडेट करवाने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र भी जाना होता है जिसके लिए अपॉइंटमेंट लेनी होती है। पर क्या आप जानते हैं कि आप आधार की एप से ही अपॉइंटमेंट ले सकते हैं? चलिए जानते हैं आधार एप से कैसे अपॉइंटमेंट लें...

Aadhaar Centre Appointment: how to book aadhaar seva kendra appointment kaise lein
आधार सेंटर के लिए एप से कैसे अपॉइंटमेंट लें? - फोटो : Adobe Stock

आधार की एप से अपॉइटमेंट लेने का तरीका क्या है?

स्टेप 1

  • आधार में अगर कुछ सही करवाना है और आपको एप से अपॉइंटमेंट लेनी है
  • तो पहले आपको mAadhaar एप यानी आधार की नई एप पर जाना है
  • यहां पर आधार नंबर, फिंगरप्रिंट आदि दर्ज कर लॉगिन कर लें
  • इसके बाद आपको Services वाले सेक्शन में जाना है
Aadhaar Centre Appointment: how to book aadhaar seva kendra appointment kaise lein
आधार सेंटर के लिए एप से कैसे अपॉइंटमेंट लें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर नीचे की तरफ आकर सबसे आखिर में आपको 'Book an Appointment' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको सबसे पहले अपना नाम भरना है
  • फिर अपना वो मोबाइल नंबर भरें, जो आधार कार्ड से लिंक है
  • अब स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा भरकर Send OTP पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Centre Appointment: how to book aadhaar seva kendra appointment kaise lein
आधार सेंटर के लिए एप से कैसे अपॉइंटमेंट लें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज करें
  • फिर आपके सामने कई सर्विसेज आएंगी यानी आपको आधार में क्या अपडेट करवाना है वो चुन लें
  • अब आपको अपना नजदीकी आधार सेवा केंद्र चुनना होता है
विज्ञापन
Aadhaar Centre Appointment: how to book aadhaar seva kendra appointment kaise lein
आधार सेंटर के लिए एप से कैसे अपॉइंटमेंट लें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • फिर वो दिन तारीख और समय चुने, जब आप आधार सेंटर जाना चाहते हैं
  • इसके बाद आपको सबमिट कर देना है, आप ऑनलाइन फीस भी भर सकते हैं
  • फिर आपको अपॉइंटमेंट की स्लिप मिलेगी जिसे लेकर आधार सेवा केंद्र जाएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed