फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: मोबाइल नंबर आधार से लिंक न होने पर कौन-सी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं? यहां समझें

Mon, 17 Aug 2026 02:58 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 17 Aug 2026 02:58 PM IST
सार

Mobile Number Linking: कई बार लोग अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर नहीं लिंक करवाते हैं, या किन्हीं कारणों से आधार से मोबाइल नंबर नहीं लिंक होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि अगर किसी के आधार से मोबाइल नंबर नहीं लिंक है तो क्या क्या परेशानियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Card Update: What Services Get Affected If Your Mobile Number Is Not Linked
Aadhaar card - फोटो : AI

Aadhaar Card Mobile Number Linking: आज के समय में आधार कार्ड हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। मगर क्या आप जानते हैं कि आपके आधार कार्ड के साथ आपका मोबाइल नंबर लिंक होना कितना जरूरी है?



कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग आधार कार्ड बनवाते समय अपना मोबाइल नंबर नहीं अपडेट करवाते हैं या अगर आधार में बहुत पहले कोई पुराना लिंक है तो उसे भी नहीं अपडेट करवाते हैं। बता दें कि ऐसी स्थिति में आपको घर बैठे मिलने वाली कई ऑनलाइन सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर न जुड़े होने पर आपको क्या क्या परेशानी हो सकती है।

Aadhaar Card Update: What Services Get Affected If Your Mobile Number Is Not Linked
ऑनलाइन और डिजिटल सेवाओं पर असर - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन और डिजिटल सेवाओं पर असर

  • आधार से मोबाइल नंबर लिंक न होने पर आप घर बैठे 'माई आधार' पोर्टल या आधार एप की कई ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
  • आधार कार्ड डाउनलोड करने या अपने विवरण में ऑनलाइन सुधार करने के लिए जरूरी ओटीपी आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ही भेजा जाता है।
  • वर्चुअल आईडी बनाने या आधार लॉक-अनलॉक करने जैसी डिजिटल सुरक्षा सुविधाएं बिना नंबर के सक्रिय नहीं की जा सकती हैं।
  • किसी भी प्रकार के डिजिटल सत्यापन या ई-केवाईसी प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है, जिससे जरूरी काम अटक जाते हैं।
Aadhaar Card Update: What Services Get Affected If Your Mobile Number Is Not Linked
सरकारी योजनाओं और सब्सिडी से जुड़ी परेशानियां - फोटो : Adobe Stock

सरकारी योजनाओं और सब्सिडी से जुड़ी परेशानियां

  • देश की कई कल्याणकारी और सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे बैंक खाते में पाने के लिए आधार आधारित भुगतान प्रणाली का उपयोग होता है।
  • अगर आपका नंबर आधार से नहीं जुड़ा है, तो राशन, छात्रवृत्ति या एलपीजी सब्सिडी जैसी वित्तीय सहायता मिलने में तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं।
  • योजनाओं का लाभ समय पर न मिलने से आम नागरिक को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: What Services Get Affected If Your Mobile Number Is Not Linked
बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन में आने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe Stock

बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन में आने वाली दिक्कतें

  • नया बैंक खाता खुलवाने या पुराने खाते में केवाईसी अपडेट करने के दौरान आधार प्रमाणीकरण के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य होता है।
  • इतना ही नहीं डिजिटल पेमेंट एप्स और वित्तीय सेवाओं का उपयोग करने के लिए आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है।
  • पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया भी बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के पूरी नहीं की जा सकती है।
  • वित्तीय सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक भी समय-समय पर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट रखने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: What Services Get Affected If Your Mobile Number Is Not Linked
कैसे अपडेट करवाएं आधार में मोबाइल नंबर? - फोटो : Adobe Stock
कैसे अपडेट करवाएं आधार में मोबाइल नंबर?
  • अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत बैंक एवं पोस्ट ऑफिस जाकर आप आसानी से अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं।
  • इस प्रक्रिया के लिए आपको आधार केंद्र पर अपना आधार कार्ड लेकर खुद जाना होता है और बायोमेट्रिक पुष्टि करानी पड़ती है।
  • नंबर लिंक होने में कुछ दिन का समय लग सकता है, इसलिए समय रहते इस जरूरी काम को पूरा करवा लेना समझदारी है।
  • समय पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखकर आप भविष्य की बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं और सभी सेवाओं का लाभ आसानी से पा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed