Anupam Kher Net Worth 2022: इन दिनों 'द कश्मीर फाइल्स' काफी चर्चा में हैं। फिल्म को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म का कलेक्शन शानदार है। फिल्म के स्टोरी आइडिया के अलावा एक्टर अनुपम खेर भी सुर्खियों में हैं। ये फिल्म कश्मीरी पंडितों के ऊपर आधारित है और अनुपम खेर के जीवन से जुड़ी हुई है। वैसे तो अनुपम खेर बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल हैं, जिनकी एक्टिंग हमेशा ही टाॅप पर रही है। उन्होंने अपने करियर में बहुत सारी हिट फिल्में की हैं। हालांकि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अनुपम खेर ने काफी स्ट्रगल भी किया है। अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 में शिमला में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1982 आगम में की थी, लेकिन उनको प्रसिद्धि मिली 'सारांश' से। आज अनुपम खेर एक्टर के साथ ही राजनेता भी हैं। उन्होंने अपने दम पर एक लग्जरी लाइफ खुद के लिए बनाई है। चलिए जानते हैं अनुपम खेर की नेट वर्थ के बारे में।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: मुंबई में दो बंगले, करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनुपम खेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर का आलीशान घर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुपम खेर के मुंबई में दो बंगले हैं। उनका एक बंगला अंधेरी में स्थित है, तो वहीं दूसरा घर जुहू में है। इन दोनों बंगलों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा अनुपम खेर के देशभर में कई रियल एस्टेट में निवेश भी हैं।
अनुपम खेर का कार कलेक्शन
एक्टर अनुपम खेर के बाद काफी महंगी कारों का शानदार कलेक्शन है। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, स्कॉर्पियो समेत कई अन्य लग्जरी कारें हैं।
अनुपम खेर की कमाई
अगर बात करें अनुपम खेर की कमाई के बारे में तो उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों में अभिनय है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुपम एक फिल्म के लिए लगभग 3 से 5 करोड़ चार्ज करते हैं। वह सबसे अधिक कमाई करने वाले एक्टर्स में से हैं। अनुपम ने अब तक 500 से ज्यादा फिल्में की हैं। वह सालाना 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करते हैं।
अनुपम खेर की कुल संपत्ति
एक्टर अनुपम खेर की कुल संपत्ति 55 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में अनुपम खेर 405 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। कुछ सालों में उनकी कमाई 30 फीसदी तक बढ़ गई है। फिल्मों के अलावा कई ब्रांड एंडोर्समेंट और निजी निवेश से कमाई करते हैं।