Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाती है। यह तिथि केवल एक राजनेता का जन्मदिन नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की उस परंपरा का उत्सव है, जिसमें विचारों की गरिमा, शब्दों की मर्यादा और राष्ट्रहित सर्वोपरि रहता है। अटल जी राजनीति के शोर में भी संयत, स्पष्ट और दूरदर्शी रहे।
Atal Bihari Vajpayee Quotes: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, पढ़ें उनके 10 अनमोल विचार
Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes: आज जब सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा टूटती दिखती है, तब अटल जी का व्यक्तित्व हमें याद दिलाता है कि सशक्त नेतृत्व वही है, जो कठोर निर्णय ले, पर मानवीय मूल्यों को न छोड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
----------------------
जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता, उसका ‘पूर्णता’ में ही विचार किया जाना चाहिए।
अटल बिहारी वाजपेयी
-----------------------
-----------------
निरक्षरता और निर्धनता का बड़ा गहरा संबंध है।
अटल बिहारी वाजपेयी
--------------------------
----------------------
सेवा-कार्यों की उम्मीद सरकार से नहीं की जा सकती।
उसके लिए समाज-सेवी संस्थाओं को ही आगे आना पड़ेगा।
अटल बिहारी वाजपेयी
--------------------
----------------
जो राजनीति में रुचि लेता है, वह साहित्य के लिए समय नहीं निकाल पाता
और साहित्यकार राजनीति के लिए समय नहीं दे पाता,
लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जो दोनों के लिए समय देते हैं।
वे अभिनंदनीय हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी
-----------------