फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए तिल और लौंग के तेल के फायदे, दांत दर्द से दिलाए राहत

Sat, 23 Jan 2021 08:34 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 23 Jan 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
benefits of clove and sesame oil in hindi
बहुत गुणकारी होता है - फोटो : Pixabay

तिल और लौंग के तेल का नुस्खा हमें विरासत में मिला है। चूंकि तिल और लौंग की जोड़ी इतनी असरदार है कि यह कई सारी शारीरिक समस्याओं का उपचार करने में सक्षम है। तिल के तेल को तिल के बीजों से बनाया जाता है, जो कि बहुत गुणकारी होता है। लौंग तो हर भारतीय किचन में उपलब्ध होती ही है। दोनों के तेल का साथ में उपयोग करने से कई सारी समस्याओं से राहत मिलती है। अगली स्लाइड्स से जानिए तिल और लौंग के तेल के उपयोग से किन शारीरिक समस्याओं से मिलती है राहत। 


 

benefits of clove and sesame oil in hindi
तिल के तेल को मुंह में डालें - फोटो : Pixabay

दांतों के दर्द में राहत
यदि आपको हर कभी दांतों में दर्द उठ जाता है तो तिल और लौंग के तेल का इस्तेमाल करें। तिल के तेल और लौंग में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो दर्द को भीतर से दूर करते हैं। दर्द होने पर तिल के तेल को मुंह में डालें और इससे कुल्ला करें। यदि आप तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाह रहे हैं तो दांत में कुछ देर के लिए लौंग को भी रख सकते हैं। 

benefits of clove and sesame oil in hindi
तिल के तेल को लौंग के तेल के साथ मिलाकर लगा लें - फोटो : social media

संक्रमण से रखे दूर
यदि त्वचा पर कहीं भी कटा- फटा या छील जाए तो तिल के तेल को लौंग के तेल के साथ मिलाकर उस स्थान पर लगा लें। कीड़ा काटने और सूजन की जगह पर भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपको कोई एलर्जी है या त्वचा बहुत नाजुक है तो आप लौंग के तिल का इस्तेमाल न करें। सिर्फ तिल के तेल का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of clove and sesame oil in hindi
गर्भावस्था के दौरान भी चेहरे पर झाइयां होने लगती हैं - फोटो : सोशल मीडिया

झाइयां दूर करें
यदि त्वचा पर झाइयां होने लगती हैं तो तिल के तेल को लौंग के तेल के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। बढ़ती उम्र के साथ भी कई बार चेहरे पर झाइयां होने लगती है और गर्भावस्था के दौरान भी चेहरे पर झाइयां होने लगती हैं। इसके उपचार के रूप में आप थोड़ा सा तिल का तेल लें और उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। ऐसा करने से खराब कोशिकाएं साफ हो जाएंगी और त्वचा चमकदार हो जाएगी।

 

विज्ञापन
benefits of clove and sesame oil in hindi
लौंग के तेल का इस्तेमाल करें। - फोटो : Social media
कान के दर्द को दूर करें
सर्दियों में अक्सर कानों में दर्द होने लगता है। कई बार जुकाम और सिरदर्द में भी कान का दर्द शुरू होने लगता है। ऐसे में आप लौंग के तेल का इस्तेमाल करें। दर्द को मिटाने के लिए 2 चम्मच तिल के तेल में 3-4 बूंद लौंग का तेल मिलाएं और इसे थोड़ा गर्म करें। तेल को बहुत ज्यादा गर्म न करके धीरे- धीरे कान में डालें और कान को एक सा ही रखें, कान को हिलाएं न।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed