नवंबर के आखिरी गुरूवार को थैंक्सगिविंग डे मनाया जाता है। और इसी के साथ ही अगले दिन से शुरू होता है ब्लैक फ्राइडे यानी की 29 नवंबर को। इस दिन बहुत से स्टोर और ऑनलाइन मार्केट स्टोर सेल की शुरूआत करते हैं। तो चलिए जानें कि क्यों शुरू हुई इस दिन की शुरूआत और क्यों नाम पड़ा ब्लैक फ्राइडे।
शॉपिंग के शौकीनों के लिए बेहतरीन मौका है ब्लैक फ्राइडे, जानिए कैसे हुई इस दिन की शुरूआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बहुत कम लोग ही जानते हैं कि ब्लैक फ्राइडे का नाम ऐसा क्यों पड़ा। लोगों को लगता है कि इस दिन के साथ ही क्रिसमस की शॉपिंग की शुरूआत हो जाती है। लेकिन इसके बारे में बड़ी ही दुखद घटना जुड़ी हुई।
दरअसल ब्लैक फ्राइडे का नाम वित्तीय संकट के कारण रखा गया था ना कि शॉपिंग में छूट यानी की सेल के लिए। 1089 में दो फाइनेंसर जिम फिस्क और जे गोल्ड ने साथ में बड़ी संख्या में अमेरिकी सोना खरीद लिया था। क्योंकि उनको अंदाजा था कि अगले दिन बाजार का भाव चढ़ेगा लेकिन बाजार गिर गया और बहुत से लोग दिवालिया हो गए।
फिलाडेल्फिया के पुलिस अधिकारियों ने सबसे पहले ब्लैक फ्राइडे नाम रखा। हुआ यूं कि 1950 के दशक में थैंक्सगिविंग डे के अगले दिन शहर में बहुत सी भीड़ फुटबॉल गेम और ट्रैफिक जाम और खरीददारी के मौकों के चलते थी। जिसकी वजह से पुलिसवालों को छुट्टी का मौका नहीं मिला और उन लोगों ने इस दिन का नाम ब्लैक फ्राइडे रख दिया।
1966 में अमेरिका की एक मैगजीन में छपे विज्ञापन में ब्लैक फ्राइडे नाम छपने के बाद ये नाम मशहूर हो गया। जिसके बाद बहुत से व्यापारियों ने इस नाम को थैंक्सगिविंग डे के सेल से जोड़ लिया।