फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके लिए कौन है सबसे खास, क्या क्रिसमस पर उन्हें देंगे हीरे जड़े जूते या शाही घड़ी? इतनी है कीमत

Tue, 24 Dec 2019 10:52 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Christmas Royal Gifts for your special one expensive christmas gifts for your partner
gifts

हर किसी के जीवन में कोई न कोई 'खास' जरूर होता है। इस 'खास' के लिए खास मौकों पर गिफ्ट भी खरीदे जाते हैं। आपके जीवन में भी कोई खास जरूर होगा और आप उनके लिए गिफ्ट भी लेते रहे होंगे। क्रिसमस नजदीक है और रिश्तेदारों, मित्रों, स्नेहियों को भेंट करने की परंपरा है। तो इस अवसर पर आपने अपने 'खास' के लिए क्या खास गिफ्ट लेने का मन बनाया है? क्या आप उन्हें हीरे जड़े हुए जूते या शाही घड़ी जैसे आइटम देना चाहेंगे? आइए जानते हैं इन लग्जरी गिफ्ट की खासियत और कीमत: 

Christmas Royal Gifts for your special one expensive christmas gifts for your partner
आईडब्ल्यूसी की रॉयल घड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : IWC

25.23 लाख की शाही घड़ी
महंगी घड़ी के शौकीनों के लिए आईडब्ल्यूसी, पोर्तुगीसर ने ये शानदार घड़ी लॉन्च की है। सफेद डायल वाली इस घड़ी को रोज गोल्ड से बनाया गया है। घड़ी का स्ट्रैप लेदर का है, जो ब्राउन कलर के साथ बड़ा ही सॉवर दिखता है। इसका ग्लास नीलमणि क्रिस्टल का है। राउंड केस शेप वाली ये रिस्ट वॉच, अरेबिक न्यूमेरियल्स में इंडेक्स शो करती है। इसकी कीमत 25 लाख 23 हजार रुपये है।

Christmas Royal Gifts for your special one expensive christmas gifts for your partner
Diamond Shoe - फोटो : JimmyChoo

4.25 लाख के हीरे जड़े जूते
लग्जरी लेदर फुटवियर कंपनी जिम्मी चू अपने खास प्रॉडक्ट को लेकर चर्चा में हैं। कंपनी के हीरे जड़ित जूते इस साल चर्चा में बने रहे हैं। ए-19 कलेक्शन के जूते केजुअल लुक को चार चांद लगाने में मददगार साबित होंगे, वहीं इनकी बनावट भी आपका मन मोह लेगी। रबर के सोल वाले इस शू पेयर में हीरों को बड़े शानदार ढंग से सजाया गया है। इसकी कीमत 4 लाख 25 हजार रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Royal Gifts for your special one expensive christmas gifts for your partner
चेस सेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Instagram

8.18 लाख की सेंट लुईस चेस गेम सेट
सेंट लुईस चेस गेम सेट के शाही चेस बोर्ड को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में ढाला गया है। ये चमकदार क्रिस्टल क्यूब डायमेंशन के साथ बेहद खूबसूरत नजर आता है, जिसका बेस एल्युमीनियम कोटिंग वाला है। हर क्यूब में रिफलेक्टिव इफेक्ट्स दिखाई देता है। बोर्ड पर मौजूद इस इफैक्ट्स के कारण प्लेयर को कई सारे बॉक्सेस नजर आते हैं। इसकी कीमत आठ लाख 18 हजार रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed