फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arvind Kejriwal Net Worth: करोड़ों के घोटाले में फंसे अरविंद केजरीवाल हैं कितने अमीर, जानिए दिल्ली सीएम की आय

Fri, 22 Mar 2024 01:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 22 Mar 2024 01:00 PM IST
सार

आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास कितनी संपत्ति हैं, पिछले पांच सालों में उनकी दौलत में कितना इजाफा हुआ, सीएम केजरीवाल की लाइफस्टाइल, आय, घर-गाड़ी और कुल संपत्ति के बारे में इस लेख के जरिए जान सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Net Worth Luxurious Lifestyle
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

Arvind Kejriwal Net Worth: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राजधानी की राजनीति गरमा गई है। अरविंद केजरीवाल पर शराब नीति मामले में घोटाले का आरोप है। करोड़ों के शराब घोटाले में फंसे अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद सुर्खियों में आए और बाद में आम आदमी पार्टी बनाकर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए। भाजपा और कांग्रेस जैसी दिग्गज पार्टियों को टक्कर देकर आम आदमी पार्टी ने दो बार दिल्ली का चुनाव जीता और दिल्ली में सरकार बनाई। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले केजरीवाल खुद ही भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में हैं। आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास कितनी संपत्ति हैं, पिछले पांच सालों में उनकी दौलत में कितना इजाफा हुआ, सीएम केजरीवाल की लाइफस्टाइल, आय, घर-गाड़ी और कुल संपत्ति के बारे में इस लेख के जरिए जान सकते हैं।

Delhi CM Arvind Kejriwal Net Worth Luxurious Lifestyle
Arvind kejriwal - फोटो : instagram
सीएम केजरीवाल का घर

सीएम केजरीवाल के नाम पर घर नहीं है, वह मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं। लेकिन उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम पर एक करोड़ का आलीशान बंगला है। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी सुनीता केजरीवाल का बंगला हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है। 2010 में उन्होंने ये प्राॅपर्टी करीब 60 लाख रुपये में खरीदी थी।

Delhi CM Arvind Kejriwal Net Worth Luxurious Lifestyle
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

सीएम केजरीवाल के पास नहीं है गाड़ी

चुनावी हलफनामा 2020 के मुताबिक, सीएम केजरीवाल के पास कोई गाड़ी नहीं है। हालांकि बतौर मुख्यमंत्री उन्हें कार और सिक्योरिटी समेत कई सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Net Worth Luxurious Lifestyle
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

वेतन

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की मासिक आय 4 लाख रुपये है।

केजरीवाल की पत्नी की संपत्ति

हलफनामे के मुताबिक, सीएम केजरीवाल की पत्नी के नाम म्यूचुअल फंड में 15.31 लाख रुपये जमा हैं। उनकी पत्नी के पास 6.20 लाख रुपये की मारुति बलेनो है।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Net Worth Luxurious Lifestyle
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

अरविंद केजरीवाल की आय

2020 के चुनावी हलफनामें में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया। सीएम केजरीवाल 3.44 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 12 हजार और पत्नी के पास 9 हजार रुपये नगद हैं। परिवार के 6 बैंक अकाउंट बताए गए, जिसमें कुल 33.29 लाख रुपये जमा है। परिवार के पास 40 हजार का चांदी और 32 लाख का सोना है। उनपर किसी तरह का कर्ज नहीं है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में उनकी संपत्ति 2.1 करोड़ बताई थी। पांच सालों में उनकी कुल आय 1 करोड़ 30 लाख का इजाफा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed