Diwali 2022 Tips : इस वर्ष दिवाली 24 अक्तूबर 2022 को मनाई जा रही है। दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। घर के कोने कोने को प्रकाशमय किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी भक्तों के घर आते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के लिए धनतेरस के दिन भगवान की मूर्ति खरीदकर लाई जाती है। इस साल धनतेरस दो दिन मनाया जा रहा है। 22 अक्तूबर शाम 6 बजे से 23 अक्तूबर शाम 6 बजे तक धनतेरस का मुहूर्त है। लोग आज बाजार से लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा घर लेकर आएंगे और दिवाली के दिन इन्हीं प्रतिमाओं की पूजा की जाएगी। ऐसे में अगर आप आज लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय न करें ये गलतियां।
Diwali 2022 Tips: गलती से भी इस तरह की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति न लाएं घर, स्थापना के समय रखें इन बातों का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश जी की ऐसी मूर्ति खरीदें
धनतेरस के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि मूर्ति ऐसी हो, जिसमें गणेश जी की सूंड बाई ओर मुड़ी हो। गणेश जी के हाथ में मोदक और पैरों के पास उनका वाहन यानी चूहा बना हो। गलती से भी गणेश जी की काली मूर्ति न खरीदें।
माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति खरीदें
दिवाली में लक्ष्मी पूजा के लिए मूर्ति खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी की प्रतिमा सफेद या काली न हो। माता लक्ष्मी कमल पर या हाथी पर विराजमान हों। मां लक्ष्मी के एक हाथ में कमल हो और दूसरे हाथ से आशीर्वाद दे रही हों। माता की प्रतिमा अगर गुलाबी रंग की हो तो बेहतर है।
न खरीदें ऐसी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा
अगर लक्ष्मी मां उल्लू पर सवार हों या खड़ी हुई हों तो इस तरह की प्रतिमा खरीदकर घर न लाएं। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा एक साथ जुड़ी न हो।
Dhanteras-Chhoti Diwali 2022: 23 अक्तूबर को धनतेरस या छोटी दिवाली, आप क्या मना रहे हैं आज? जानें सही जानकारी
मूर्ति स्थापना के समय रखें इन बातों का ध्यान
दिवाली को लक्ष्मी पूजा करते समय ध्यान रखें कि बाजार से लाई हुई भगवान की प्रतिमा को सही दिशा में रखें। माता लक्ष्मी की प्रतिमा भगवान गणेश की मूर्ति के दाईं ओर हो।