फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2022: धनतेरस में किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन बर्तन खरीदना क्यों माना जाता है शुभ

Sat, 22 Oct 2022 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Oct 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Why we Celebrate Dhanteras Know History Importance Significance All Details in Hindi
धनतेरस 2022 - फोटो : amar ujala

Dhanteras 2022: दीपों का पर्व दिवाली 24 अक्तूबर 2022 को है। हिंदू धर्म के मुताबिक दिवाली का पर्व एक उत्सव है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और अंत भाई दूज पर होता है। पांच दिन दीपावली उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार दीपावली उत्सव चार दिन का ही है। छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन मनाई जा रही है। शुरुआत धनतेरस से होगी। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सामान की खरीदारी की जाती है। यह दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। धनतेरस तिथि से लोग घरों को रोशन कर देते हैं और दिवाली उत्सव में शामिल हो जाते हैं। हर साल लोग धनतेरस मनाते हैं। उन्हें ये पता होता है कि धनतेरस में क्या करना और खरीदना शुभ होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि धनतेरस क्यों मनाया जाता है? इस साल धनतेरस 22 और 23 अक्तूबर 2022 को मनाया जा है। धनतेरस के मौके पर जानिए इस दिन को मनाने की वजह और तरीका।

Diwali 2022 Why we Celebrate Dhanteras Know History Importance Significance All Details in Hindi
धनतेरस 2022 - फोटो : अमर उजाला

कब मनाया जाता है धनतेरस ?

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस दिवाली के दो दिन पूर्व होता है, हालांकि इस बार तिथियों के संयोग से दिवाली के एक दिन पहले ही दिवाली मनाई जा रही है। 23 अक्तूबर को धनतेरस है।

Diwali 2022 Why we Celebrate Dhanteras Know History Importance Significance All Details in Hindi
धनतेरस 2022 - फोटो : amar ujala

धनतेरस में किसकी पूजा होती है?

धनतेरस में भगवान धन्वंतरी की पूजा होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। शास्त्रों के अनुसार, भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धन्वंतरि देव के साथ धनतेरस में माता लक्ष्मी और कुबेर देव की भी पूजा अर्चना की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Why we Celebrate Dhanteras Know History Importance Significance All Details in Hindi
धनतेरस 2022 - फोटो : iStock

कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए। विष्णु जी ने धन्वंतरि के अवतार में जन्म लिया था। मान्यताओं के मुताबिक, भगवान धन्वंतरि देवताओं के वैद्य हैं। आरोग्य सुख यानी स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Diwali 2022 Why we Celebrate Dhanteras Know History Importance Significance All Details in Hindi
धनतेरस: बर्तनों की खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

क्यों खरीदे जाते हैं धनतेरस में बर्तन?

भगवान धन्वंतरि जन्म के समय अमृत कलश लिए हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। बर्तन के अलावा कोई भी धातु का सामान खरीदना, जैसे सोना और चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है।


और पढ़ें:

Diwali Food Recipe: लक्ष्मी-गणेश को भोग लगाने के लिए बनाएं ये दो तरह की मिठाई, सबका मुंह हो जाएगा मीठा


Diwali 2022: इस बार दिवाली मनानी है घर से बाहर, तो इन जगहों पर दीपावली का उत्साह दिखेगा दोगुना
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed