फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras: धनतेरस के दिन घर की इन जगहों को जरूर करें साफ, बरसेगी भगवान की विशेष कृपा

Thu, 20 Oct 2022 03:56 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras Vastu Tips Clean This Places in House on For Happiness and Prosperity
Dhanteras - फोटो : अमर उजाला

Dhanteras 2022: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में बजारों में रौनक काफी बढ़ गई है। इस बार दिवाली से एक दिन पहले 23 अक्तूबर के दिन धनतेरस पर्व को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन लोग बड़े पैमाने पर नई चीजों की खरीदारी करते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है। धनतेरस पर्व को धनतेरस त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, दिवाली आने से पहले ही हम अपने घरों की साफ-सफाई करना शुरू कर देते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजन के समय साक्षात मां कमला घर पर आती हैं। ऐसे में आपको घर के कुछ स्थानों की विशेष सफाई इस दिन करनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी विशेष सफाई धनतेरस के दिन करनी चाहिए। आइए जानते हैं -

Dhanteras Vastu Tips Clean This Places in House on For Happiness and Prosperity
Dhanteras - फोटो : iStock

ईशान कोण

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ईशान कोण को देवताओं का स्थान कहा जाता है। ईशान कोण घर के उत्तर पूर्व दिशा में होता है। ये घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। ईशान कोण में मंदिर और रसोई घर को बनाया जाता है। आपको धनतेरस के दिन ईशान कोण को जरूर साफ करना चाहिए। 

Dhanteras Vastu Tips Clean This Places in House on For Happiness and Prosperity
Dhanteras - फोटो : iStock

ब्रह्म स्थान

घर के बीच का जो स्थान होता है। उसको ब्रह्म स्थान कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार घर के इस स्थान पर देवताओं का वास होता है। इस स्थान को आपको खाली रखना चाहिए। इसके अलावा आपको यहां पर पुराने सामानों को भी नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras Vastu Tips Clean This Places in House on For Happiness and Prosperity
Dhanteras - फोटो : iStock

ये स्थान जितना खाली रहेगा। उतनी ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर के भीतर होगा। ऐसे में धनतेरस के दिन आपको ब्रह्म स्थान पर किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होने देनी चाहिए। 

विज्ञापन
Dhanteras Vastu Tips Clean This Places in House on For Happiness and Prosperity
Dhanteras - फोटो : iStock

उत्तर दिशा

धनतेरस के दिन आपको घर के उत्तर दिशा को साफ रखना चाहिए। यहां गंदगी होने पर मां लक्ष्मी आपके घर पर वास नहीं करती हैं। ऐसे में इस स्थान को साफ करना बहुत जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed