फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2026: हर बात पर लड़ते हैं भाई-बहन? राखी पर ये 7 काम कर लिए तो रिश्ते में बढ़ेगा प्यार!

Tue, 18 Aug 2026 01:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 18 Aug 2026 01:52 PM IST
सार

Brother-Sister Relationship Tips: छोटी-छोटी लड़ाइयां कई बार भाई-बहन के बीच दूरी भी पैदा कर देती हैं। ऐसे में रक्षाबंधन का दिन पुरानी नाराजगी भूलकर रिश्ते में फिर से मिठास घोलने का बेहतरीन अवसर है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026: Simple Tips to Make Your Brother-Sister Bond Stronger
रक्षाबंधन में भाई बहन का प्यार - फोटो : Ai

Rakhi Celebration Tips: रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने का खास मौका है। बचपन में छोटी-छोटी बातों पर होने वाली नोकझोंक, चीजों को लेकर झगड़े और एक-दूसरे की शिकायतें अक्सर बड़े होने के बाद भी रिश्ते का हिस्सा बनी रहती हैं। लेकिन यही छोटी-छोटी लड़ाइयां कई बार भाई-बहन के बीच दूरी भी पैदा कर देती हैं। ऐसे में रक्षाबंधन का दिन पुरानी नाराजगी भूलकर रिश्ते में फिर से मिठास घोलने का बेहतरीन अवसर है।



इस दिन महंगे तोहफे से ज्यादा जरूरी है कि आप अपने भाई या बहन के साथ कुछ अच्छा समय बिताएं और दिल की बात खुलकर कहें। अगर आपके रिश्ते में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव रहता है, तो इस रक्षाबंधन कुछ आसान कदम अपनाकर आप झगड़ों को प्यार और अपनापन में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही आसान और दिल छू लेने वाले उपाय।
 

Raksha Bandhan 2026: Simple Tips to Make Your Brother-Sister Bond Stronger
Raksha bandhan - फोटो : adobe stock

भाई-बहन के झगड़े कम करने के आसान उपाय


पुरानी बातों को बार-बार न दोहराएं

  • हर रिश्ते में पुरानी गलतियां होती हैं।
  • रक्षाबंधन पर बीती बातों की शिकायत करने के बजाय नई शुरुआत करने की कोशिश करें।


खुलकर बात करें

  • अगर किसी बात से मन दुखा है तो गुस्से में बोलने के बजाय शांत होकर अपनी भावनाएं सामने रखें।
  • सामने वाले की बात भी पूरी सुनें।
Raksha Bandhan 2026: Simple Tips to Make Your Brother-Sister Bond Stronger
raksha bandhan - फोटो : Adobe stock

साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं

  • राखी बांधने के बाद साथ में खाना खाना, फिल्म देखना या बचपन की यादें साझा करना रिश्ते में गर्मजोशी ला सकता है।
  • रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप साथ अच्छा वक्त बिताएं।


छोटी-सी सरप्राइज दें

  • महंगा गिफ्ट जरूरी नहीं। भाई की पसंदीदा मिठाई या बहन की पसंद की कोई छोटी चीज भी प्यार जताने का खूबसूरत तरीका हो सकती है।
  • उनके गिफ्ट या सरप्राइज देकर चेहरे पर मुस्कान लाएं और पुरानी बातों को भूलकर एक हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026: Simple Tips to Make Your Brother-Sister Bond Stronger
Raksha Bandhan - फोटो : Adobe stock

एक-दूसरे की तारीफ करें

  • सच्ची तारीफ रिश्ते में सकारात्मकता बढ़ाती है।
  • इस रक्षाबंधन अपने भाई या बहन की किसी अच्छी आदत या उपलब्धि की तारीफ जरूर करें।


मजाक की सीमा समझें

  • भाई-बहन के बीच मजाक आम है, लेकिन ऐसा मजाक न करें जिससे सामने वाले की भावनाएं आहत हों।
  • रिश्ते को सुधारना चाहते हैं तो अपने मजाक से भाई या बहन का दिल दुखाने से बचें।
  • अपनी सीमाओं या दायरे को समझें।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026: Simple Tips to Make Your Brother-Sister Bond Stronger
Raksha Bandhan - फोटो : Adobe stock

साथ में कोई पुरानी याद दोहराएं

  • भाई-बहन ने अपना बचपन साथ बिताया होता है, उसे याद करें।
  • बचपन की तस्वीरें देखना
  • पुराने किस्से याद करना
  • कोई पसंदीदा पारिवारिक परंपरा दोहराना रिश्ते में अपनापन बढ़ा सकता है।


रक्षाबंधन पर रिश्ते को मजबूत बनाने का छोटा-सा तरीका

इस बार राखी बांधते समय सिर्फ रस्म पूरी करने के बजाय अपने भाई या बहन से एक अच्छी बात कहें। जैसे “हम चाहे कितना भी झगड़ें, लेकिन हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे।” ऐसी छोटी-सी पहल रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed