Rakhi Outfit Ideas For Women: रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि इस खास दिन पर हर कोई अपने लुक को लेकर भी काफी उत्साहित रहता है। अगर आप इस बार बाजार से तैयार सूट खरीदने के बजाय कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो बिल्कुल यूनिक और डिजाइनर लगे, तो अपने भरोसेमंद टेलर से सूट सिलवाना बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
सही फैब्रिक, आकर्षक नेकलाइन, ट्रेंडी स्लीव्स और खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी के साथ साधारण कपड़ा भी बेहद महंगा और प्रीमियम नजर आ सकता है। खासकर रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर पेस्टल, पिंक, ग्रीन, येलो और रेड जैसे रंग काफी खूबसूरत लगते हैं।
आप अपनी पसंद और बॉडी टाइप के हिसाब से सूट का कट और फिट भी तय कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि इस रक्षाबंधन आपका आउटफिट सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे, तो इन डिजाइनर सूट आइडियाज को अपने टेलर के साथ जरूर शेयर करें।
टेलर को कपड़ा देते समय इन बातों का रखें ध्यान
-
पहले से डिजाइन का रेफरेंस फोटो दिखाएं।
-
कपड़े की लंबाई और चौड़ाई नापकर दें।
-
नेकलाइन और स्लीव्स का डिजाइन पहले तय करें।
-
दुपट्टे के बॉर्डर को सूट के वर्क से मैच कराएं।
-
फिटिंग के लिए कम से कम एक ट्रायल जरूर लें।
-
त्योहार से कुछ दिन पहले सिलाई के लिए कपड़ा दें, ताकि आखिरी समय में बदलाव की गुंजाइश रहे।