फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की इस बार आनी है 24वीं किस्त? चेक करें आपको मिलेगी या नहीं

Tue, 18 Aug 2026 12:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Aug 2026 12:37 PM IST
सार

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान योजना की इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या फिर नहीं?

विज्ञापन
who is eligible for PM Kisan Yojana 24th Installment kise milegi aur kise nahi
पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है।

इसी क्रम में किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके तहत पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं यानी साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये। इस बार योजना की 24वीं किस्त रिलीज होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस किस्त का लाभ किसे मिल सकता है और किसे नहीं? चलिए जानते हैं इस बारे में...

who is eligible for PM Kisan Yojana 24th Installment kise milegi aur kise nahi
पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : AdobeStock

कब रिलीज होगी 24वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त इस बार जारी होनी है
  • इस योजना की किस्त जारी होने का नियम है यानी योजना की किस्त लगभग हर चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • जैसे- 23वीं किस्त जून महीने में जारी हुई और इससे पहले बाकी किस्त भी चार-चार महीने के अंतराल पर जारी हुई
who is eligible for PM Kisan Yojana 24th Installment kise milegi aur kise nahi
पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर माह में 24वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for PM Kisan Yojana 24th Installment kise milegi aur kise nahi
पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock

किसे मिलेगी 24वीं किस्त और किसे नहीं?

  • पीएम किसान योजना के लिए जो लोग पात्र होते हैं, उन्हें किस्त मिलती है
  • इसके साथ ही आपको कुछ काम भी करवाने होते हैं जैसे-
  • सबसे पहले ई-केवाईसी का काम करवाना होता है, ये योजना के सबसे जरूरी काम में आता है
विज्ञापन
who is eligible for PM Kisan Yojana 24th Installment kise milegi aur kise nahi
पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी होता है, न करवाने पर किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • इसी तरह आधार लिंकिंग न करवाने पर भी आपकी किस्त अटक सकती है, इसलिए ये काम जरूर करवा लें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed