फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Before Choosing a PG or Hostel Check These Essential Safety and Building Rules

PG Hostel: सिर्फ किराया और लोकेशन देखकर न लें PG, इन जरूरी चीजों की जांच है बेहद जरूरी

Tue, 18 Aug 2026 11:04 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 18 Aug 2026 11:04 AM IST
सार

PG Hostel Safety: पीजी या हॉस्टल में कमरा लेने से पहले सिर्फ किराया और लोकेशन न देखें। बिल्डिंग की वैधता, सेटबैक, जरूरी लाइसेंस, फायर सेफ्टी, बाहर निकलने का रास्ता, पानी, टॉयलेट, ड्रेनेज, कचरा प्रबंधन और पार्किंग जैसी चीजों की जांच करना भी जरूरी है।
 

विज्ञापन
Before Choosing a PG or Hostel Check These Essential Safety and Building Rules
PG में कमरा लेने से पहले जरूर देख लें ये चीजें - फोटो : AI

विस्तार

अगर आप पढ़ाई, नौकरी या किसी दूसरे काम के सिलसिले में पीजी या हॉस्टल में रहने की तैयारी कर रहे हैं तो कमरा पसंद करने से पहले थोड़ा सतर्क होना जरूरी है। अक्सर लोग किराया, लोकेशन और कमरे की सुविधाएं देखकर फैसला कर लेते हैं, लेकिन जिस बिल्डिंग में आप रहने जा रहे हैं, उसकी सुरक्षा और जरूरी मंजूरियों की जानकारी लेना भी उतना ही अहम है। छोटी सी लापरवाही बाद में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किसी भी पीजी या हॉस्टल का चुनाव करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले बिल्डिंग की वैधता जांचें
पीजी या हॉस्टल तय करने से पहले पता करें कि बिल्डिंग नियमों के मुताबिक बनी है या नहीं। कहीं बिना अनुमति निर्माण तो नहीं हुआ या जरूरत से ज्यादा मंजिल तो नहीं बनाई गई, यह भी जांच लें। साथ ही यह देखना जरूरी है कि बिल्डिंग का इस्तेमाल उसी उद्देश्य के लिए हो रहा है, जिसकी उसे अनुमति मिली है।
विज्ञापन


सेटबैक और रास्तों पर भी दें ध्यान
बिल्डिंग के चारों ओर नियमों के मुताबिक खाली जगह यानी सेटबैक छोड़ा गया है या नहीं, इसे नजरअंदाज न करें। सड़क, फुटपाथ या नाली पर किसी तरह का कब्जा तो नहीं है, यह भी देखें। इसके अलावा पीजी या हॉस्टल संचालन के लिए जरूरी ट्रेड लाइसेंस और दूसरी अनुमतियां मौजूद हैं या नहीं इसकी जानकारी संचालक से ली जा सकती है। जरूरी दस्तावेज भी देखने को कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर सेफ्टी में न करें समझौता
कमरे की सुंदरता से ज्यादा जरूरी आपकी सुरक्षा है। इसलिए बिल्डिंग की मजबूती के साथ आग लगने की स्थिति में बचाव के इंतजाम जरूर देखें। फायर सेफ्टी की व्यवस्था और आपात स्थिति में बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता होना बेहद जरूरी है।

पानी, टॉयलेट और ड्रेनेज जांचें
रहने से पहले पीने के पानी की व्यवस्था, टॉयलेट की स्थिति और ड्रेनेज सिस्टम देख लें। खराब पानी निकासी आगे बड़ी परेशानी बन सकती है। इसी तरह कचरे के अलग-अलग संग्रह और उसे सही तरीके से हटाने की व्यवस्था होनी चाहिए। आसपास कचरा जमा रहता है या नहीं, इस पर भी नजर डालें।


पार्किंग और खुली जगह देखें
अगर आप गाड़ी रखते हैं तो पार्किंग की व्यवस्था पहले ही जांच लें। सड़क, फुटपाथ या नाली पर बिना अनुमति कब्जा तो नहीं है, यह भी देखना जरूरी है। पीजी या हॉस्टल चुनते समय कम किराया और अच्छी लोकेशन अट्रैक्टिव लग सकती है, लेकिन अंतिम फैसला करने से पहले बिल्डिंग की वैधता, फायर सेफ्टी और दूसरी जरूरी सुविधाओं की जांच जरूर करें। सुरक्षित जगह चुनना ही सबसे समझदारी भरा फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed