Railway ID Proof: AC कोच में सफर से पहले जान लें ये नियम, टिकट के साथ रखना होगा ये जरूरी कागज
ID Proofs: एक ही पीएनआर पर परिवार या दोस्तों के साथ ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो हर यात्री को अलग-अलग आईडी दिखाने की जरूरत नहीं होती। टिकट जांच के दौरान PNR में शामिल किसी एक यात्री का वैध मूल पहचान पत्र पर्याप्त है। एसी कोच में यात्रा करते समय टिकट के साथ मान्य आईडी रखना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहचान पत्र दिखाना है जरूरी
अगर आपने परिवार या दोस्तों के साथ एक ही पीएनआर पर ई-टिकट बुक किया है तो हर यात्री को अलग-अलग पहचान पत्र दिखाना जरूरी नहीं है। आईआरसीटीसी के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, उस पीएनआर में शामिल किसी एक यात्री को अपना पहचान पत्र दिखाना होता है। यानी एक ही पीएनआर पर यात्रा कर रहे परिवार के लिए एक यात्री का वैध आईडी प्रूफ पहचान के लिए काफी है।
एसी कोच में सफर के दौरान क्या रखें?
यह बात भी समझना जरूरी है कि एसी-1, एसी-2, एसी-3 या किसी और आरक्षित श्रेणी में यात्रा करने के लिए अलग से कोई विशेष पहचान पत्र नहीं चाहिए। अगर आपके पास वैध आरक्षित टिकट है तो यात्रा के दौरान टिकट के साथ अधिकृत पहचान पत्र रखना जरूरी है। ई-टिकट के मामले में पीएनआर में शामिल किसी एक यात्री का मूल पहचान पत्र साथ होना चाहिए।
इन आईडी प्रूफ को रखें साथ
रेलवे की ओर से मान्य पहचान पत्रों में आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड समेत निर्धारित फोटो पहचान पत्र शामिल हैं। आईआरसीटीसी की सूची में कुछ सरकारी और संस्थागत फोटो पहचान पत्र भी मान्य किए गए हैं। यात्रा के दौरान अपने टिकट की जानकारी भी संभालकर रखें। ई-टिकट होने पर उसका डिजिटल या प्रिंटेड रिकॉर्ड उपलब्ध होना चाहिए। केवल किसी स्क्रीनशॉट या अधूरी टिकट जानकारी के भरोसे यात्रा करना परेशानी खड़ी कर सकता है।
अनावश्यक परेशानी से बचें
इसलिए परिवार के साथ ट्रेन में सफर करने से पहले पीएनआर, ट्रेन नंबर, कोच और सीट की जानकारी जांच लें और कम से कम एक यात्री का मूल वैध पहचान पत्र अपने पास जरूर रखें। इससे टिकट जांच के समय प्रक्रिया आसान रहेगी और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा और परिवार के साथ आराम से सफर करें और अपनी मंजिल तक पहुंचे।
Railway Rules: ट्रेन में लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने पर होती है लड़ाई? जान लीजिए किसका है असली हक
Paneer: क्या होता है एनालॉग पनीर? जिस पर 5 राज्यों की सरकार ने लगाया बैन, जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान