{"_id":"5bb49ffd867a5570e80f6fae","slug":"do-dengue-malaria-mosquitoes-have-47-teeth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप जानते हैं मच्छरों के भी होते हैं 47 दांत, एक भी काट ले तो समझो आप बीमार","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
क्या आप जानते हैं मच्छरों के भी होते हैं 47 दांत, एक भी काट ले तो समझो आप बीमार
Thu, 04 Oct 2018 09:47 AM IST
मंजू ममगाईं
मंजू ममगाईं
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपको कहा जाए कि डेंगू, मलेरिया जैसी जनलेवा बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों के दांत भी होते हैं तो शायद आपको इस बात पर हंसी आ जाए, लेकिन यह बात सौ फीसदी सच है। सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है लेकिन आपको बता दें, मच्छरों के मुंह में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 47 दांत होते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
2 of 5
आपने कभी सोचा है कि आपकी नजर बचाकर कुछ सेंकेड में ही कोई मच्छर आपकी स्किन को कैसे भेद देता है। तो आपको बता दें, इसमें मच्छरों की मदद करते हैं उनके नुकीले 47 दांत। दरअसल मच्छर अपने 47 दांतों की मदद से अपने शिकार पर अटैक करता है।
3 of 5
किसी व्यक्ति का खून चूसते समय मच्छर इतनी तेज से अपने दांतों का इस्तेमाल करता है कि व्यक्ति की खाल में छेद हो जाता है। मच्छर के मुंह को प्रोबोसिस कहा जाता है जिसमें 47 धारदार स्टालेट्स और दो ट्यूब्स होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मच्छर किसी भी इंसान का खून चूसते समय सबसे पहले अपनी पहली ट्यूब को शरीर में इंजेक्ट करता है। यही वो पहली ट्यूब होती है जो एंटी-कॉग्यूलेंट ड्रग को व्यक्ति के शरीर में छोड़ती है। बता दें, व्यक्ति का रक्त जैसे ही हवा के संपर्क में आता है वो जमने लगता है। लेकिन शरीर में इस ट्यूब के जरिए एंटी-कॉग्यूलेंट ड्रग के छोड़े जाने की वजह से खून के थक्का नहीं जमता।
विज्ञापन
5 of 5
शरीर में एंटी-कॉग्यूलेंट ड्रग डालने के बाद मच्छर अपनी दूसरी ट्यूब को व्यक्ति के शरीर में इंजेक्ट कर देता है।जिसकी मदद से वो इंसान का खून चूसता है। खास बात यह है कि मच्छर की खून चूसने की प्रक्रिया इतनी तेज होती है कि खुद व्यक्ति को भी नहीं पता चलता कि कोई उसके शरीर से उसका खून चूस रहा है। बता दें, मच्छर अपने वजन से तीन गुना ज्यादा खून चूस सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।