Aadhaar Card Latest Update: इस बात में कोई दो राय नहीं कि बाकी डॉक्यूमेंट की तरह आधार कार्ड भी एक जरूरी दस्तावेज है। दरअसल, बैंक से लेकर लोन लेन और अपनी पहचान बताने जैसे कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है।
Aadhaar Card: क्या बदलने वाला है आपका आधार कार्ड? सरकार ने खुद दिया जवाब, जानें और दूर करें कंफ्यूजन
Aadhaar Design Change Rumor: कुछ समय से चर्चा थी कि आधार कार्ड को बदलकर अब इसमें सिर्फ फोटो और क्यूआर कोड तक सीमित किया जा सकता है। जिस पर अब सरकार की तरफ से जवाब आया है कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।
क्या दावा किया जा रहा था सोशल मीडिया पर?
- दावा था कि आने वाले दिनों में सरकार की तरफ से आपके आधार कार्ड को बदला जाएगा
- आधार में नाम, पता आधार नंबर जैसी चीजें हटाकर सिर्फ फोटो और क्यूआर कोड़ रहेगा
क्या कहा सरकार ने?
- मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड आईटी मंत्रालय की तरफ से साफ कर दिया गया है कि सरकार आधार कार्ड के डिजाइन में किसी भी तरह का कोई बदलाव करने नहीं जा रही है
- इसलिए सोशल मीडिया पर चल रहा ये दावा पूरी तरह गलत और भ्रमित करने वाला है
PIB ने भी दिया जवाब
- पीआईबी की तरफ से भी साफ कर दिया गया है कि सरकार आधार में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करने वाली
- सोशल मीडिया पर जो कहा जा रहा है कि आधार में सिर्फ फोटो और क्यूआर कोड़ होगा, ये दावा पूरी तरह गलत और भ्रमित करने वाला है
Clarification on some news reports on the “new look” of #Aadhaar
— PIB India (@PIB_India) May 3, 2026
There are intermittent news reports and social media posts explaining how Aadhaar’s look may change by the end of this year to just a photo and a QR code, alone.
This is NOT CORRECT. There is no plan for any such…
क्या-क्या रहता है आधार कार्ड में?
- आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, पिता/पति का नाम, एड्रेस, आधार नंबर आदि होता है
- आधार में कार्डधारक की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारियां होती हैं
- वहीं, सरकार ने साफ कर दिया है कि वो इसमें कोई बदलाव नहीं करने जा रही है
