😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Earth Day 2026 Air Purifying Indoor Plants in Hindi Ghar Ki Hawa Saaf Karne Wale Paudhe
{"_id":"69e7585f133e17c45702b700","slug":"earth-day-2026-air-purifying-indoor-plants-in-hindi-ghar-ki-hawa-saaf-karne-wale-paudhe-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Earth Day 2026: घर में लगाएं ये पौधे, मिनटों में साफ होगी हवा","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Earth Day 2026: घर में लगाएं ये पौधे, मिनटों में साफ होगी हवा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:48 PM IST
सार
Air Purifying Plants: स्नेक प्लांट, एलोवेरा, एरिका पाम, मनी प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करने और ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे वातावरण अधिक शुद्ध बनता है।
विज्ञापन
1 of 6
हवा शुद्ध बनाते हैं ये पौधे
- फोटो : AI
Link Copied
Home Plants For Fresh Air: आज के समय में बढ़ता हुआ प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुका है। खासकर शहरों में हवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। सांस से जुड़ी बीमारियां, एलर्जी और थकान जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में हर कोई अपने घर और आसपास की हवा को शुद्ध रखने के उपाय खोज रहा है।
22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इस पृथ्वी दिवस 2026 के मौके पर यह जरूरी हो जाता है कि हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और छोटे-छोटे कदम उठाएं। अगर आप भी अपने घर की हवा को साफ और ताजा बनाना चाहते हैं, तो कुछ खास पौधे इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।
वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, कई घरेलू पौधे ऐसे होते हैं जो हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करने में मदद करते हैं और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं। ये पौधे न सिर्फ आपके घर को हरा-भरा बनाते हैं, बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे 5 पौधों के बारे में, जो प्रदूषित हवा को शुद्ध करने में बेहद कारगर हैं।
Trending Videos
2 of 6
स्नैक प्लांट
- फोटो : instagram
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट हवा को शुद्ध करने वाले सबसे लोकप्रिय पौधों में से एक है। यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है और घर के अंदर की वायु प्रदूषण को कम करने में मदद करता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, इसलिए उन लोगों के लिए परफेक्ट पौधा है जो पौधारोपण में नए और अधिक जानकार न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
gardening
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा
एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि हवा को साफ करने में भी उपयोगी है। यह हवा में मौजूद हानिकारक रसायन को सोख लेता है और घर के वातावरण को फ्रेश बनाता है।
4 of 6
अरेका प्लांट
- फोटो : Instagram
अरेका पाम
अरेका पाम एक बेहतरीन इंडोर प्लांट है जो हवा को नमी देता है और टाॅक्सिन को कम करता है। यह आपके घर को एक नेचुरल कूलिंग इफेक्ट भी देता है।
विज्ञापन
5 of 6
मनी प्लांट
- फोटो : adobe stock
मनी प्लांट
मनी प्लांट को लकी प्लांट भी माना जाता है। यह हवा में मौजूद प्रदूषक को कम करता है और आसानी से ग्रो हो जाता है। इसे पानी या मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X