फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharpen Mixer Grinder Blades: मिक्सर ब्लेड की धार को करना चाहते हैं तेज, तो घर बैठे अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स

Thu, 23 Jun 2022 06:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 23 Jun 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Easy Tips And Tricks To Sharpen Mixer Grinder Blades At Home in hindi
मिक्सर ब्लेड तेज करने का तरीका - फोटो : istock

Sharpen Mixer Grinder Blades At Home: भारत में पहले मसाले या सब्जी आदि को पीसने के लिए सिलवट का इस्तेमाल होता था। महिलाएं अपने हाथों से पत्थर से पत्थर रगड़कर किसी भी तरह के खड़े सूखे मसालों को पीसा करती थीं, तो वहीं चटनी आदि बनाने के लिए धनिया मिर्च जैसी सब्जियों को भी सिलवट पर ही पीसा जाता था। अब भी कई घरों में सिलवट का इस्तेमाल होता है लेकिन अब भारतीय रसोई में किचन का काम आसान करने के लिए कई तरह के एप्लाइंसेस भी आ गए हैं। माइक्रोवेव, इंडक्शन, इलेक्ट्रिक केतली, जूसर और मिक्सर ग्राइंडर आदि किचन एप्लाइंसेस के जरिए खाना बनाते समय बहुत सारा काम कम समय में आसानी से हो जाता है। जैसे मसाले या सब्जियों को पीसने और जूस बनाने के लिए मिक्सर का इस्तेमाल होने लगा है। मिक्सर में लगी ब्लेड सब्जियों और मसालों को बारीकी से पीस देती है। हालांकि मिक्सर की ब्लेड की धार जब कम होने लगती है तो मसाले पीसने में दिक्कत आने लगती है। मिक्सर की ब्लेड की धार बढ़ाने के लिए लोग बाजार जाते हैं लेकिन अगर आप घर पर ही खुद से मिक्सर की ब्लेड की धार बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ आसान टिप्स अपनाने होंगे। घर पर आसानी से मिक्सर ब्लेड की धार तेज करने में आपको महज 10 मिनट लगेंगे।

Easy Tips And Tricks To Sharpen Mixer Grinder Blades At Home in hindi
मिक्सर ग्राइंडर - फोटो : istock

मिक्सर ग्राइंडर के ब्लेड की धार बढ़ाने का तरीका

स्टेप 1- मिक्सर ब्लेड की धार तेज करने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल करें। सैंडपेपर किसी भी हार्डवेयर की दुकान पर आसानी से 10-20 रुपये में मिल जाएगा। इससे हाथ कटने या जोखिम भी कम रहता है।

स्टेप 2- सबसे पहले मिक्सर ग्राइंडर से ब्लेड को खोलकर बाहर निकाल लें।
 
स्टेप 3- अब ब्लेड को सैंडपेपर से रगड़ें।

Easy Tips And Tricks To Sharpen Mixer Grinder Blades At Home in hindi
मिक्सर ब्लेड तेज करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4- इस दौरान लगातार ब्लेड पर पानी की बूंदे डालते रहें।

स्टेप 5- लगातार पांच से आठ मिनट तक ब्लेड को रगड़ते रहें।

नोट- ब्लेड को रगड़ने के लिए सैंडपेपर को किसी समतल जगह पर रखकर उसके ऊपर ब्लेड को रगड़ सकते हैं। इस तरह से आसानी से ब्लेड की धार तेज हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Tips And Tricks To Sharpen Mixer Grinder Blades At Home in hindi
मिक्सर ब्लेड तेज करने का तरीका - फोटो : istock

अन्य तरीकों से ब्लेड में धार बढ़ाना

अगर आप सैंडपेपर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो प्यूमिक स्टोन, एल्युमिनियम फॉयल या लोहे की राॅड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्लेड की धार बढ़ाने के लिए सामान्य पत्थर की भी मदद ली जा सकती है।

विज्ञापन
Easy Tips And Tricks To Sharpen Mixer Grinder Blades At Home in hindi
मिक्सर ब्लेड तेज करने का तरीका - फोटो : gloves

इन बातों का रखें ध्यान

सैंडपेपर से मिक्सर ब्लेड की धार बढ़ा रहे हों या किसी अन्य तरीके से, हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें।

ब्लेड की धार बढ़ाने के लिए जो पानी आप इस्तेमाल में ला रहें हैं, वह गर्म होगा तो बेहतर रहेगा। पानी में एक दो चम्मच नमक मिला सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed