फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day 2018: रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं... पापा के डायलॉग्स सुन हंस पड़ेंगे आप

Sun, 17 Jun 2018 08:59 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Father's Day 2018: funny Bollywood dialogues to be remembered on fathers day
हर बच्चे को लगता है कि उसके पापा दुनिया के सबसे अच्छे पापा हैं, जो उसके लिए कभी एक दोस्त तो कभी एक मेंटर की भूमिका निभाते हैं।कभी दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के अनुपम खेर की तरह उनकी गलतियों को नजरअंदाज करते हुए तो कभी अमरिश पुरी की तरह अपने बच्चों को उनकी जिंदगी मर्जी से जीने की आजादी देते हुए दिखाई देते हैं।17 जून को दुनियाभर में फदर्स डे मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे 5 फेमस डायलॉग्स जिन्होंने हर युवा के दिल पर दस्तक दी है।    

 
Father's Day 2018: funny Bollywood dialogues to be remembered on fathers day
'जा सिमरन जा, जिले अपनी जिंदगी'
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में अमरिश पुरी पर फिल्माए गए एक डायलॉग, 'जा सिमरन जा, जिले अपनी जिंदगी' उस समय लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। फिल्म के इस डायलॉग ने खूब सुर्खियां बटोंरी थीं। इतना ही नहीं आज भी लोग एक दूसरे को बातों ही बातों में कई बार ये डायलॉग मार देते हैं।
Father's Day 2018: funny Bollywood dialogues to be remembered on fathers day
'फेल होना और पढ़ाई न करना हमारे खानदान की परंपरा है'
आजकल माता-पिता पढ़ाई और उनके करियर को लेकर अपने बच्चों पर बहुत ज्यादा प्रेशर डालने लगते हैं। ऐसे में उन्हें फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख के पिता बने अनुपम खेर से थोड़ी सीख ले लेनी चाहिए। फिल्म में शाहरुख के फेल हो जाने पर भी अनुपम खेर ने उन्हें डांटने की जगह प्यार से समझाया। उस समय फिल्म में डैड का ये कूल अवतार देखकर, आपका भी यही मन किया होगा कि काश! आपके पिताजी भी आपके फेल होने पर आपको डांटते नहीं बल्कि प्यार से अपने पास बैठाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father's Day 2018: funny Bollywood dialogues to be remembered on fathers day
'एग्जाम बहुत होते हैं, बाप मोस्टली एक ही होता है
फिल्म '3 इडियट्स' में शरमन जोशी के पिता जी को बीमार दिखाया जाता है। एग्जाम के टाइम पर पिता की तबियत खराब होने के बाद दोस्त जो उन्हें डायलॉग मारकर नसीहत देते हैं, वो आज भी लोगों को याद है। आमिर खान शरमन को समझाते हुए बोलते हैं, 'एग्जाम बहुत होते हैं, बाप मोस्टली एक ही होता है।' 
विज्ञापन
Father's Day 2018: funny Bollywood dialogues to be remembered on fathers day
'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह'
साल 1988 में आई फिल्म शहंशाह का एक डायलॉग है 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह', बहुत फेमस हुआ था। अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया ये डायलॉग अाज भी कई बार पापा अपने बच्चों से बात करते समय उन्हें बोलते हुए नजर आ ही जाते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed