सब्सक्राइब करें

मिजोरम के बाद नागालैंड में कुत्ते के मांस पर लगी रोक, जानें स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक

बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
After Mizoram, Nagaland bans dog meat consumption and sales, How much is it bad for health
कुत्ते (तस्वीरें केवल सांकेतिक तौर पर प्रयोग की गई हैं) - फोटो : social media

नागालैंड सरकार की कैबिनेट ने कुत्तों के मांस पर व्यावसायिक आयात और व्यापार पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक अहम बैठक में कुत्ते के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही प्रदेश में कुत्तों के बाजारों को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है। 



नागालैंड के मुख्य सचिव तेमजन टॉय ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "राज्य सरकार ने कुत्तों के बाजार और कुत्तों के वाणिज्यिक आयात और बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कुत्तों के कच्चे और पके मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।" इससे पहले इस साल मार्च में पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम ने पशुओं की स्लॉटरिंग यानी वध के लिए उपयुक्त जानवरों की परिभाषा से कुत्तों को हटाने से जुड़े कानून में संशोधन किया था। इसके बाद अब नागालैंड सरकार ने यह कदम उठाया है।

Trending Videos
After Mizoram, Nagaland bans dog meat consumption and sales, How much is it bad for health
कुत्ता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दरअसल नागालैंड और मिजोरम में कुत्ते का मांस बेचने का यह मुद्दा काफी पुराना है लेकिन फेडरेशन ऑफ इंडिया एनिमल प्रोटेक्शन आर्गेनाईजे़शन ने नागालैंड सरकार से तत्काल कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को अपील की थी जिसके बाद से ये मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया।

नागालैंड में कुत्ते की मांस की बिक्री, तस्करी और खपत पर प्रतिबंध लगाने के लिए फेडरेशन ऑफ इंडिया एनिमल प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन की कानूनी प्रबंधक वर्णिका सिंह ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को तत्काल कार्रवाई के लिए एक पत्र लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Mizoram, Nagaland bans dog meat consumption and sales, How much is it bad for health
Street Dogs - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने पत्र में लिखा था,"हमने नागालैंड के दीमापुर में 'पशु बाजारों' की हालिया तस्वीरों को देखा है जिसके कारण हमें एक बार फिर से आघात पहुंचा हैं। अवैध व्यापार के लिए बोरियों में बांधकर इस वेट मार्केट में लाए गए कुत्तों को भयानक परिस्थितियों रखा जा रहा है जो देखा जा सकता है।"

पशु संरक्षण के काम में जुटे इस संगठन का कहना था कि नागालैंड में कुत्ते के मांस का व्यापार पूरी तरह से अवैध है और भारतीय दंड संहिता 1860 जैसे विभिन्न कानूनों का पूरी तरह से उल्लंघन है। आर्गेनाईजेशन की मानें तो कुत्तों को पकड़ना और उनका मांस खाना कई बार लोगों के लिए रेबीज (जलांतक रोग) जैसी बीमारी का जोखिम पैदा कर देता है क्योंकि यह रोग न केवल कुत्ते के काटने से फैल सकता है, बल्कि संक्रमित मांस को छूने और खाने से भी फैल सकता है।
 

After Mizoram, Nagaland bans dog meat consumption and sales, How much is it bad for health
मेनका गांधी (File Photo) - फोटो : PTI

इसके अलावा लोकसभा सांसद मेनका गांधी ने 30 जून को पीपल्स फॉर एनिमल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लोगों से नागालैंड के मुख्य सचिव को ईमेल करने का अनुरोध करते हुए राज्य में "कुत्तों के बाजारों और कुत्तों के मांस" पर रोक लगाने की बात कही थी।

हालांकि, ईसाई बहुल इन राज्यों में कुत्ते के मांस को लोग चिकन और मटन की तरह स्वादिष्ट भोजन के तौर पर नियमित खाते आ रहें है। नागालैंड की जनजातियों में कुत्ते के मांस खाने का रिवाज सैकड़ों साल पुराना है। नागालैंड के सबसे बड़े शहर दीमापुर के सुपर मार्केट में बुधवार के दिन कुत्ते का मांस खुलेआम बेचा जाता रहा है।

विज्ञापन
After Mizoram, Nagaland bans dog meat consumption and sales, How much is it bad for health
Street Dogs - फोटो : Social Media

दीमापुर के रहने वाले कैसी माओ सालों से दीमापुर के सुपर मार्केट से कुत्ते का मांस खरीदते आ रहे हैं। कुत्ते के मांस पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर वो कहते है, "नागालैंड में 17 प्रमुख जनजातियां है और लगभग हर जनजाति में कुत्ते का मांस खाने का पुराना चलन रहा है। देश के अन्य हिस्सों में जैसे लोग मटन और मुर्गी का मीट खाते है, यह ठीक हमारे लिए उसी तरह है।"

वो कहते है, "पहले सप्ताह में एक बार हमारे परिवार में राजा मिर्ची (पूर्वोत्तर में उगाई जाने वाली सबसे तीखी मिर्च) के साथ कुत्ते का मांस बन जाता था। लेकिन अभी कुछ महीनों से हमने नहीं खाया है। इसकी एक वजह यह है कि हम स्थानीय नस्ल का कुत्ता ज्यादा पसंद करते है और दीमापुर के मार्केट में ज्यादातर कुत्ते असम से लाए जाते है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed