सब्सक्राइब करें

पाचन शक्ति बढ़ाकर लिवर की हर बीमारी दूर करेगी ये सामान्य चीजें, आपके किचन में ही मिल जाएंगी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
liver problems home remedies  to boost liver function digestion system
लिवर का रखें ख्याल - फोटो : Pixabay

मानव शरीर भी मशीन की ही तरह है और जिस तरह मशीन के कल-पुर्जे खराब होते हैं, उसी तरह शरीर के भी कल-पुर्जों में खराबी आती है। श्वसन तंत्र से लेकर पाचन तंत्र समेत शरीर के कई अंगों में खराबी आ सकती है। खाने के बाद भोजन के पाचन, अवशोषण और निकास तक की पूरी प्रक्रिया में हमारे लिवर का अहम रोल होता है। कई बार ऐसा होता है कि खाने-पीने को लेकर हमने जरा लापरवाही बरती और हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। उम्र के साथ लिवर का कमजोर होना भी आम बात है। यहां हम आपको कुछ ऐसी खास चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसे अपनी डाइट का हिस्सा बना लिया तो आपका लिवर बिल्कुल स्वस्थ रहेगा और आप तंदुरुस्त रहेंगे। 

Trending Videos
liver problems home remedies  to boost liver function digestion system
हल्दी - फोटो : Pixabay

हल्दी:

  • हल्दी का प्रयोग हमारे खानपान में रंग और स्वाद के लिए किया जाता है। हल्दी में न्यूट्रिएंट्स भी खूब पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं।इसे नियमित तौर पर डाइट में शामिल करने से लिवर को तंदुरुस्ती मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
liver problems home remedies  to boost liver function digestion system
अदरक - फोटो : Pixabay

अदरक:

  • अदरक लिवर के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है। यह भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना है। कई हेल्थ स्टडी में यह बात साबित हो चुकी है कि अदरक के प्रयोग से लिवर तंदुरूस्त होता है। हालांकि बवासीर से पीड़ित व्यक्ति को अदरक से परहेज करने की सलाह दी जाती है। 
liver problems home remedies  to boost liver function digestion system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू:

  • कई बार जब आप अधिक खाना खा लेते हैं तो नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में नींबू बहुत सहायता करता है। डॉक्टर भी दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने की सलाह देते हैं। नींबू लिवर की क्रियाओं को मजबूती देकर उसे दुरुस्त रखता है।
विज्ञापन
liver problems home remedies  to boost liver function digestion system
लिवर का रखें ख्याल - फोटो : Pixabay

कलौंजी का तेल:

  • कलौंजी का तेल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। लिवर को दुरुस्त रखने के लिए यह बहुत असरकारी है। इस तेल के उपयोग से लिवर लेड जैसे धातु को शरीर से बाहर निकाल देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed