कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन तैयार करने में लगे हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुुनियाभर में कोरोना महामारी के लिए 148 वैक्सीन पर काम चल रहा है, जिनमें से 17 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के फेज में पहुंच गई हैं। यूं तो किसी भी बीमारी की वैक्सीन बनने में सालों लगते हैं, लेकिन कोरोना की वैक्सीन बनाने को लेकर काफी तेजी से काम चल रहा है। इसी बीच भारत में कोरोना की वैक्सीन तैयार हो गई है। आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनसंधान परिषद के सहयोग से इस वैक्सीन को हैदराबाद की फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech International Ltd) ने तैयार किया है। आईसीएमआर की ओर से इस वैक्सीन को 15 अगस्त तक लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल यानी मानव परीक्षण की अनुमति मिल गई है और सात जुलाई से इसकी शुरुआत हो सकती है।
सबसे पहले भारत में कोरोना की वैक्सीन लाने की तैयारी, 15 अगस्त तक हो सकती है लॉन्च, जानें 10 बड़ी बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन