सब्सक्राइब करें

Coronavirus Research में अनुमान, कोरोना से दिसंबर तक 12 लाख बच्चों और 57 हजार मांओं की जा सकती है जान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
57 thousand Women and 12 lac children may die by Coronavirus latest research by John hopkins University
Coronavirus - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं, इसकी वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी के इस संकट काल में दुनियाभर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिस वजह से सामान्य मरीजों को भी इलाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक शोध अध्ययन किया है, जिसके परिणाम चौंकाते भी हैं और डर भी पैदा करते हैं। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि इस साल के अंत यानी दिसंबर तक 12 लाख बच्चों और 57 हजार मांओं की मौत हो सकती है। 

Trending Videos
57 thousand Women and 12 lac children may die by Coronavirus latest research by John hopkins University
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है(File Photo) - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं का दावा है कि कोरोना महामारी के इस संकट काल में जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने और खाने के कमी के कारण ढाई लाख शिशुओं की जान जा सकती है। वहीं, गरीब देशों की 10 हजार से अधिक मांओं के लिए जुलाई से दिसंबर तक ये छह महीने चुनौती भरे होंगे। इस दौरान उनकी जान पर संकट रह सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, अगर हालात और अधिक बिगड़े तो साल के अंत तक 118 देशों में 12 लाख बच्चों और 57 हजार मांओं की मौत हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
57 thousand Women and 12 lac children may die by Coronavirus latest research by John hopkins University
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • शोधकर्ताओं का यह अध्ययन द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित हुआ है। इस शोध अध्ययन में शोधकर्ताओं ने आंकड़ों के विश्लेषण से यह जानने की कोशिश की है कि आहार और स्वास्थ्य सिस्टम पर कोरोना का कितना असर पड़ा है और इसके दुष्प्रभाव से कितने लोगों की मौत होने की संभावना है। 
57 thousand Women and 12 lac children may die by Coronavirus latest research by John hopkins University
कोरोना वायरस का संक्रमण काल(File Photo) - फोटो : PTI

महिलाओं में मौत के खतरे 

  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना महामारी काल में बच्चों को जन्म देने वाली मांओं के लिए सुरक्षित माहौल की कमी तो है ही, कई देशों में तो उन्हें पर्याप्त एंटीबायोटिक भी नहीं मिल पा रहे हैं। इस संकट से उन मांओं की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। 
विज्ञापन
57 thousand Women and 12 lac children may die by Coronavirus latest research by John hopkins University
कोरोना वायरस का संक्रमण काल(File Photo) - फोटो : PTI

बच्चों में मौत के खतरे 

  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस महामारी काल में बच्चों में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने और निमोनिया-सेप्सिस से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटीबायोटिक्स उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। बच्चों में मौत के खतरे का यह एक बड़ा कारण है। शोधकर्ताओं का कहना है कि डायरिया से पीड़ित बच्चों के लिए रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन की कमी भी इसकी वजह बन सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed