सब्सक्राइब करें

Coronavirus Mutation: कोरोना का एक और नया रूप मिला, वैज्ञानिकों ने कहा- पहले की अपेक्षा यह ज्यादा खतरनाक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
New Coronavirus strain is more Deadly and Dangerous, Says Covid 19 latest Research Today news update On D614G
Coronavirus - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इस वायरस की प्रकृति और इसके म्यूटेशन यानी बदलते रूपों को लेकर भी कई तरह के शोध हो रहे हैं। कोरोना वायरस की इसी ट्रैकिंग के दौरान ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने इसका एक नया स्ट्रेन ढूंढ निकाला है। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के इस नए रूप (स्ट्रेन) का नाम 'D614G' रखा है। वायरस के इस नए स्ट्रेन के बारे में बताया जा रहा है कि यह महामारी फैलाने वाले पुराने वायरस पर भारी है और इसमें वर्तमान में संक्रमण फैला रहे वायरस से ज्यादा संक्रमण फैलाने की क्षमता है। शोधकर्ताओं ने इस वायरस के जीनोम सीक्वेंस का विश्लेषण करने के बाद यह जानकारी दी है।

New Coronavirus strain is more Deadly and Dangerous, Says Covid 19 latest Research Today news update On D614G
Coronavirus - फोटो : Pixabay

जीनोम सीक्वेंस का अध्ययन

  • ब्रिटेन के शेफिल्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस के जीनोम सीक्वेंस का अध्ययन करने के बाद बताया कि वायरस के नए स्ट्रेन में पुराने वायरस से ज्यादा संक्रमण फैलाने की क्षमता है। हालांकि राहत की बात यह है कि वायरस के नए स्ट्रेन के संक्रमण के बाद स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं बनेगी। 
New Coronavirus strain is more Deadly and Dangerous, Says Covid 19 latest Research Today news update On D614G
Coronavirus - फोटो : Pixabay

वायरस के स्पाइक प्रोटीन में बदलाव

  • शेफिल्ड यूनिवसिर्टी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, वायरस का यह नया स्ट्रेन पूरी दुनिया में पहले से मौजूद कोरोना वायरस की जगह ले रहा है। इस नए स्ट्रेन में इंसानों की कोशिकाओं को संक्रमित करने की क्षमता अधिक है। मेडिकल जर्नल सेल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन में थोड़ा बदलाव देखा गया है। इसी स्पाइक प्रोटीन का इस्तेमाल कर वायरस इंसानी कोशिकाओं में प्रवेश करता है और संक्रमण फैलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Coronavirus strain is more Deadly and Dangerous, Says Covid 19 latest Research Today news update On D614G
Coronavirus - फोटो : Pexels

तीन संस्थानों ने मिल कर किया शोध

  • मेक्सिको की लॉस अल्मॉस नेशनल लैब, नार्थ कैरोलिना की ड्यूक यूनिवर्सिटी और इंग्लैंड की शेफिल्ड यूनिवर्सिटी ने मिलकर यह शोध अध्ययन किया है। शोधकर्ता थुसान डिसिल्वा ने कहा कि टीम ने महामारी की शुरुआत में ही कोरोना की जीनोम सीक्वेंसिंग की। इस दौरान पाया कि म्यूटेशन के बाद कोरोना ने अपना नया स्ट्रेन तैयार किया है, जो तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है।  
विज्ञापन
New Coronavirus strain is more Deadly and Dangerous, Says Covid 19 latest Research Today news update On D614G
Coronavirus - फोटो : Pixabay

10 हजार से अधिक सीक्वेंस

  • शोधकर्ताओं का कहना है कि सांस की समस्या से जूझ रहे कोरोना मरीजों में नए स्ट्रेन का ज्यादा वायरल लोड देखा गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह ज्यादा लोगों को संक्रमित कर सकता है। इस शोध अध्ययन के दौरान इसके 10 हजार से अधिक सीक्वेंस मिले हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed