सब्सक्राइब करें

Health Tips: पीरियड्स के दौरान दर्द से रहती हैं परेशान? आपकी किचन में ही छिपी है इसकी असरदार दवा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 21 Jun 2026 07:53 PM IST
सार

पेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि अजवाइन मासिक धर्म में होने वाले दर्द का भी इलाज है।

विज्ञापन
ajwain nutritional value and health benefits know periods me ajwain ka pani peene ke fayde
पीरियड्स की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आप भी अक्सर पीरियड्स के दर्द से परेशान रहती हैं? महीने के चार-पांच दिन काफी मुश्किलों से भरे होते हैं? इस समस्या में रसोई में रखा एक छोटा-सा मसाला आपकी सेहत के लिए कितना बड़ा सहारा बन सकता है, इसका अंदाजा शायद आपको भी न हो। 



अजवाइन कोअक्सर भोजन का स्वाद बढ़ाने या अपच दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये महिलाओं की सेहत के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद मानी जाती है। खासतौर पर पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द, ऐंठन और भारीपन जैसी समस्याओं में कई लोग घरेलू नुस्खे के तौर पर अजवाइन का सेवन करते हैं। 

आमतौर पर पेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि अजवाइन मासिक धर्म में होने वाले दर्द का भी इलाज है। ये हमारे लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है, पीरियड्स में कैसे इससे राहत पा सकते है, आइए इस बारे में जानते हैं।

ajwain nutritional value and health benefits know periods me ajwain ka pani peene ke fayde
मासिक धर्म में होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

पीरियड्स में फायदेमंद है अजवाइन 

मासिक धर्म के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से कई महिलाओं को पेट में तेज दर्द, गैस, ब्लोटिंग और असहजता महसूस होती है। मासिक धर्म के दिन, और दिनों से बहुत अलग होते हैं। दर्द होने के कारण सामान्य काम भी नहीं किए जाते। ऐसे में अजवाइन की चाय पीने से दर्द से निजात पाया जा सकता है। अजवाइन में कई ऐसे पोषक तत्व होते है, जो पेट को दर्द और ऐंठन को कम करने में मददगार हैं।
 

  • आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार अजवाइन की चाय पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है। इसका सेवन पीरियड्स में करके कई तरह की जटिलताओं को कम किया जा सकता है।
  • अजवाइन की गर्माहट पेट की मांसपेशियों की ऐंठन को शांत करती है। 
  • यह पाचन को बेहतर बनाती है और गैस की समस्या को कम करती है, जो मासिक धर्म के दौरान होने वाली आम परेशानियां हैं।
ajwain nutritional value and health benefits know periods me ajwain ka pani peene ke fayde
वेट लॉस में अजवाइन - फोटो : Freepik.com

पोषक तत्वों का खजाना है अजवाइन
 
अजवाइन में फास्फोरस, कैल्शियम, सोडियम होता है। वहीं इसके फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट गुण इसे कई मामलों में कारगर औषधि बनाते हैं। अजवाइन की तासीर गर्म होती है और इसलिए गर्मियों में इसका सेवन एक कप से ज्यादा नहीं करना चाहिए।


वेट लॉस में भी ये मददगार

अजवाइन न सिर्फ पीरियड्स में सहायक है, ये वजन घटाने में भी मददगार है। साथ ही गैस जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है। ओवर ईटिंग से होने वाले दर्द से भी अजवाइन राहत दिलाती है। अजवाइन सामान्य सर्दी के इलाज में भी उपयोगी है। इसका सेवन करने से ठंड से राहत मिल सकती है। अजवाइन से ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajwain nutritional value and health benefits know periods me ajwain ka pani peene ke fayde
अजवाइन टी के फायदे - फोटो : Freepik.com

कैसे बनाएं अजवाइन की चाय

कुछ लोग अजवाइन का साबुत सेवन करते हैं, पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप इसका पानी भी पी सकते हैं। मासिक धर्म के दौरान होने वाले मूड स्विंग जैसी परेशानियों से निपटने के लिए भी अजवाइन कारगर है। 

अजवाइन की चाय बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन डाल दें, फिर इसे गैस पर उबलने के लिए रख दें। 3 से 4 मिनट तक पानी को उबालकर इसे ठंडा कर लें, फिर इसे कप में छान लें। आखिरी में मीठे के लिए इसमें शहद या गुड मिलाएं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed