सब्सक्राइब करें

Eating Habits: अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स खाने वालों के लिए अलर्ट, ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 21 Jun 2026 09:30 PM IST
सार

ध्ययनों से पता चलता है कि शरीर के लिए प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड चीजें बहुत नुकसानदायक हो सकती हैं। ये न सिर्फ डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाने वाली होती हैं साथ ही इसके कारण कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का जोखिम भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
why ultra processed food is bad know its side effects on health and what not to eat
खानपान को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Amarujala.com/AI

सुबह नाश्ते में पैकेज्ड ब्रेड, ऑफिस में बिस्किट या चिप्स, शाम को नूडल्स, अगर आपकी दिनचर्या भी कुछ ऐसी ही है, तो सतर्क होने का समय आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि कई अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स में अत्यधिक नमक, चीनी, अनहेल्दी फैट, कृत्रिम रंग और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो लंबे समय में शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।



चौंकाने वाली बात यह है कि कई लोग बिना जाने-समझे रोजाना ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं।  धीरे-धीरे यही आदत मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज, हृदय संबंधी समस्याओं और पाचन से जुड़ी परेशानियों का जोखिम बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं, कुछ शोधों में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के अत्यधिक सेवन को मानसिक स्वास्थ्य और संपूर्ण शरीर के लिए खतरनाक पाया गया है।

अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि यदि हम सिर्फ आहार की गुणवत्ता को ही ठीक कर लें तो कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। कहीं आपके आहार में ऐसे चीजें तो नहीं जो धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं? आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

why ultra processed food is bad know its side effects on health and what not to eat
खान-पान को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Freepik.com

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड चीजें तो नहीं खा रहे आप?

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड को तैयार करने में कई रासायनिक प्रक्रियाओं का इस्तेमाल होता है। इनमें प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का अंश बहुत कम या शून्य होता है। इन्हें स्वादिष्ट और आकर्षक बनाने के लिए अत्यधिक नमक, चीनी, अनहेल्दी फैट, और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं।
 

  •  इन खाद्य पदार्थों में कई प्रकार के फैट्स की मात्रा तो अधिक होती है, पर फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व नहीं होते हैं, जिससे शरीर को फायदे की जगह नुकसान होने का खतरा अधिक होता है।
  • विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की चीजें वजन और कोलेस्ट्रॉल की समस्याएं बढ़ाने वाली मानी जाती हैं, ये दोनों शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदायक हैं। इससे तेजी से वजन बढ़ सकता है।


आइए जानते हैं अक्सर जाने-अनजाने हम किन चीजों का सेवन करते रहते हैं जिन्हें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड माना जाता है।

why ultra processed food is bad know its side effects on health and what not to eat
डाइट से संबंधित समस्याएं - फोटो : adobe stock images

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार पुरुषों को प्रतिदिन 36 ग्राम से अधिक मात्रा में चीनी या ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। महिलाओं के लिए यह मात्रा 25 ग्राम निर्धारित की गई है। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड चीजों में चीनी-नमक दोनों की मात्रा अधिक होती है। सोडा, व्हाइट ब्रेड, एनर्जी ड्रिंक्स, फ्लेवर्ड क्रेकर्स आदि चीजों का अधिक सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है।

शोधकर्ता कहते हैं, इन चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करना शरीर के लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why ultra processed food is bad know its side effects on health and what not to eat
व्हाइट ब्रेड सेहत के लिए खतरनाक - फोटो : Adobe stock

ब्रेड के अधिक सेवन से बचें

ब्रेड, विशेषकर व्हाइट ब्रेड हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकते हैं। पैकेज्ड ब्रेड में स्टार्च, मैदा की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण न सिर्फ पाचन की दिक्कतें हो सकती हैं साथ ही ये डायबिटीज रोगियों के लिए भी नुकसानदायक मानी जाती हैं। इसके अलावा पैकेज्ड कोल्ड मीट भी अल्ट्रा-प्रोसेस्ड होते हैं। आइसक्रीम, फ्रेंच फ्राइज, कुकीज आदि का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed