{"_id":"5e4e5abf8ebc3ef2b87aea99","slug":"babies-face-a-higher-risk-of-birth-defects-if-their-mothers-take-penicillin-during-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्भावस्था में माओं को भूलकर भी नहीं लेनी चाहिए ये गोली, बच्चों को हो जाती है दिल- दिमाग की बीमारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्भावस्था में माओं को भूलकर भी नहीं लेनी चाहिए ये गोली, बच्चों को हो जाती है दिल- दिमाग की बीमारी
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 20 Feb 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
pregnancy yoga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक नए अध्ययन का कहना है कि अगर महिलाएं गर्भावस्था में कुछ कॉमन एंटीबायोटिक लेती हैं तो शिशुओं में जन्म दोष का जोखिम बढ़ जाता है। इन एंटीबायोटिक को लेने से पैदा होने वाले शिशुओं में दिल और दिमाग की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने मैक्रोलाइड एंटीबायोटिक्स की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और यह बात कही है। पेनिसिलिन के विकल्प के तौर पर ली जाने वाली ये एंटीबायोटिक त्वचा, फेफड़ों और जननांगों के संक्रमण के लिए ली जाती हैं।
2 of 5
Pregnancy
- फोटो : पेक्सेल्स
मैक्रोलाइड एंटीबायोटिक्स आमतौर पर फेफड़ों और पेशाब के ट्रैक के संक्रमण के इलाज के लिए ली जाती हैं। इन गोलियों को लेने से पैदा होने वाले शुिशुओं में दिल एवं दिमाग के साथ ही जननांगों का जन्मदोष का जोखिम बढ़ जाता है।
3 of 5
pregnancy
जबकि पेनिसिलिन सुरक्षित एंटीबायोटिक है और महिलाओं को गर्भवती होने के दौरान इसे ही लेना चाहिए, अगर इसके विकल्प के तौर पर मैक्रोलाइड ग्रुप की दूसरी एंटीबायोटिक ली जाती हैं तो ये पैदा होने वाले नवजात शुिशुओं के लिए स्वास्थ्य जोखिम बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pregnancy
यह अध्ययन यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन ने किया है। इसमें बताया गया है कि पेनिसिलिन के विकल्प के तौर पर गर्भवती महिलाओं को एरिथ्रोमाइसिन, क्लियरिथ्रोमाइसिन और एजिथ्रोमाइसिन आदि एंटीबायोटिक नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
fish oil pregnancy
इस अध्ययन में उन महिलाओं को शामिल किया गया जिन्होंने गर्भवती होने के दौरान पेनिसिलिन और पेनिसिलिन के विकल्प के तौर पर मैक्रोलाइड ग्रुप की एंटीबायोटिक ली। अध्ययन में देखा गया कि जिन महिलाओं ने मैक्रोलाइड ली उनको पेनिसिलिन के मुकाबले 55 फीसदी जोखिम ज्यादा रहा। इसका नतीजा यह निकला कि मैक्रोलाइड लेने वाली गर्भवती महिलाओं के हजार शिशुओं में से 18 शिशुओं को जन्मदोष निकला।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।