{"_id":"69cf56f5c2cddf312d0ea6e7","slug":"bathing-twice-a-day-is-good-or-bad-for-health-in-hindi-kya-bahar-se-aake-nahana-chahiye-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tips: क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:50 PM IST
सार
Bathing Twice a Day is Good or Bad: गर्मी के मौसम में अक्सर लोग बाहर से आते ही नहाते हैं। ये आदत कितनी सही है आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे।
विज्ञापन
क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें
- फोटो : Adobe stock
Bathing Twice a Day is Good or Bad: गर्मी के मौसम में लोग बाहर की धूप और गर्मी से इतना परेशान हो जाते हैं कि अक्सर बाहर से आते ही तुरंत नहाने लगते हैं। यह आदत गर्मी से राहत पाने के लिए आम तौर पर सही लगती है, लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि यह हर समय उचित नहीं होती।
Trending Videos
क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें
- फोटो : Adobe stock
तापमान संतुलन है जरूरी
गर्मी में बाहर लंबे समय तक रहने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में तुरंत ठंडे पानी से नहाने पर शरीर को शॉक लग सकता है। यह हृदय और रक्त प्रवाह पर भी असर डाल सकता है। इसलिए गर्मी में बाहर से आने के बाद शरीर को धीरे-धीरे ठंडा करने की जरूरत होती है।

- फोटो : Freepik.com
पेट की समस्याएं हो सकती हैं
अचानक ठंडा से नहाने से पेट की समस्याएं जैसे अपच, दस्त या पेट दर्द हो सकते हैं। जी हां, शरीर के गर्म और ठंडे तापमान में अचानक बदलाव से पाचन तंत्र प्रभावित होता है।
अचानक ठंडा से नहाने से पेट की समस्याएं जैसे अपच, दस्त या पेट दर्द हो सकते हैं। जी हां, शरीर के गर्म और ठंडे तापमान में अचानक बदलाव से पाचन तंत्र प्रभावित होता है।
क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें
- फोटो : Freepik.com
सर्दी-जुकाम हो सकता है
शरीर अचानक ठंडा होने पर इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे जुकाम, खांसी या गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी से आने के तुरंत बाद ठंडे पानी से नहाने से बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
शरीर अचानक ठंडा होने पर इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे जुकाम, खांसी या गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी से आने के तुरंत बाद ठंडे पानी से नहाने से बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें
- फोटो : Adobe stock
सही तरीका क्या है?
गर्मी में बाहर से आने के 5-10 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से नहाना स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इससे शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होता है और पाचन, त्वचा और इम्यून सिस्टम पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। ध्यान रखें कि आने के तुरंत बाद तो कभी न नहाएं, ऐसा करने से आपकी तबियत खराब हो सकती है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।