सब्सक्राइब करें

Cucumber Benefits: देसी या हाइब्रिड....जानें कौन सा खीरा आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 03 Apr 2026 01:54 PM IST
सार

Difference Between Organic or Hybrid Cucumber: अगर आप भी गर्मी आते ही खीरा खाना शुरू कर देते हैं तो पहले ये जान लें कि किस तरह का खीरा आपके लिए बेहतर है। ताकि इसका पूरा फायदा आपको मिल सके। 

विज्ञापन
what is the difference between Organic or hybrid cucumber in hindi
देसी और हाइब्रिड में से कौन सा खीरा ज्यादा फायदेमंद? - फोटो : Adobe stock
Difference Between Organic or Hybrid Cucumber:  गर्मियों का मौसम आते ही खीरे की खपत बढ़ जाती है। ये न सिर्फ ठंडक देता है बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड और ताजगी का एहसास भी कराता है। बाजार में खीरे के कई प्रकार मिलते हैं, जिनमें मुख्य रूप से देसी और हाइब्रिड खीरे शामिल हैं। हालांकि ये दोनों देखने में लगभग समान हैं, लेकिन पोषण और स्वास्थ्य लाभ के मामले में इनमें अंतर होता है।

सही प्रकार का खीरा चुनकर आप न केवल स्वाद का आनंद ले सकते हैं बल्कि स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचा सकते हैं। इसलिए सेवन से पहले हम सभी के लिए ये जानना जरूरी है कि देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर है और कौन सा खीरा सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी है।
 
Trending Videos
what is the difference between Organic or hybrid cucumber in hindi
देसी और हाइब्रिड में से कौन सा खीरा ज्यादा फायदेमंद? - फोटो : Adobe stock
देसी और हाइब्रिड खीरे में अंतर कैसे करें?

1. आकार और रंग

सबसे पहले इनके आकार और रंग का अंतर जान लें। दरअसल, देसी खीरा पतला, हल्के हरा रंग का होता है, जिसमें बीच-बीच में सफेद रंग का शेड होता है। इसके बीज छोटे और कम मात्रा में होते हैं। वहीं हाइब्रिड खीरे की बात करें तो ये लंबा और मोटा होता है। इसका रंग गहरा हरा और बीज अधिक तथा बड़े होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
what is the difference between Organic or hybrid cucumber in hindi
देसी और हाइब्रिड में से कौन सा खीरा ज्यादा फायदेमंद? - फोटो : Adobe stock
2. स्वाद और बनावट

देसी खीरा हल्का मीठा और ताजगी भरा स्वाद देता है। इसे सलाद या सीधे खाने में ज्यादा पसंद किया जाता है। हाइब्रिड खीरा हल्का कड़वा और पानी वाला होता है। इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। 

what is the difference between Organic or hybrid cucumber in hindi
देसी और हाइब्रिड में से कौन सा खीरा ज्यादा फायदेमंद? - फोटो : Adobe stock
3. पोषक तत्व किसमें ज्यादा होते हैं

देसी खीरे में फाइबर, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स अधिक पाए जाते हैं। यह पाचन और इम्यून सिस्टम के लिए बेहतर होता है। हाइब्रिड खीरे में पानी अधिक होता है, लेकिन पोषण थोड़ा कम होता है।

विज्ञापन
what is the difference between Organic or hybrid cucumber in hindi
देसी और हाइब्रिड में से कौन सा खीरा ज्यादा फायदेमंद? - फोटो : Adobe stock
4. स्वास्थ्य लाभ किससे ज्यादा मिलता है?

देसी खीरा पाचन सुधारता है, त्वचा और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। जबकि हाइब्रिड खीरा शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और हल्की एनर्जी बूस्ट देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed