सब्सक्राइब करें

Good Friday Long Weekend 2026: दिल्ली से 300 किमी के अंदर हैं ये बेस्ट जगहें, आज ही निकलें ट्रिप पर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 11:51 AM IST
सार

Long Weekend Trip Places: गुड फ्राइडे 2026 के लॉन्ग वीकेंड में 3 दिन की छोटी ट्रिप के लिए दिल्ली/NCR से पास की जगहें जैसे ऋषिकेश, जयपुर, मसूरी और नैनीताल सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये जगहें कम समय में पहुंचने योग्य हैं और वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं।

विज्ञापन
Good Friday Long Weekend Trip 2026 3 Day Travel Places Near Delhi NCR
लाॅन्ग वीकेंड ट्रिप पर कहां जाएं - फोटो : Amar ujala

 

Weekend Travel Places Near Delhi NCR: आज 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे है। स्कूल-काॅलेजों और कई दफ्तरों में गुड फ्राइडे की छुट्टी रहती है। वहीं कल से शनिवार और रविवार की छुट्टियां मिल रही है। यानी आज से शुरू हो रहा है लॉन्ग वीकेंड और अगर आपने अभी तक कोई प्लान नहीं बनाया है तो चिंता की बात नहीं है।

दो से तीन दिन की छुट्टी आप घर पर न बिताएं, बल्कि एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लाॅन्ग वीकेंड पर एक शानदार ट्रिप आपको रिलैक्स होने का मौका देगी। हल्के गर्म मौसम में शरीर और मन को राहत दे सकती है और परिवार या दोस्तों के साथ यादगार वक्त बिताने का भी अवसर दे सकती है। 

हालांकि छुट्टी शुरू हो चुकी है और पहले से प्लानिंग न होने के चलते आपने सफर की तैयारी भी नहीं की और अब तक जगह का चयन भी नहीं किया होगा। अगर ऐसी बात है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आपको कुछ नजदीकी औऱ बजट फ्रेंडली जगहों के विकल्प दिए जा रहे हैं। इनमें से अपनी पसंद की जगह का चयन कर लें। इन जगहों पर कम समय, कम खर्च में घूमा जा सकता है । 

आखिरी मौके पर सफर की तैयारी करनी है तो पहले जगह तय करें। फिर होटल या होम स्टे सर्च करें ताकि पहले से बुक कर सकें। हल्का सामान रखें और कैश व आनलाइन पेमेंट दोनों का विकल्प अपने पास रखें।

Trending Videos
Good Friday Long Weekend Trip 2026 3 Day Travel Places Near Delhi NCR
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

ऋषिकेश 

अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां एडवेंचर और शांति दोनों मिले तो ऋषिकेश जा सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी 240 किमी है। अप्रैल का महीना रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट रहता है। यहां आप गंगा आरती और कैफे हॉपिंग कर सकते हैं। यहां आपको एडवेंचर और सुकून दोनों मिलेगा।

लास्ट मिनट ट्रिप के लिए सबसे परफेक्ट जगह है। न तो पहले से टिकट बुकिंग की जरूरत पड़ेगी और ना ही ज्यादा व्यय करना पड़ेगा। आप बस या खुद कार ड्राइव करके ऋषिकेश जा सकते हैं और ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Friday Long Weekend Trip 2026 3 Day Travel Places Near Delhi NCR
Jaipur - फोटो : amar ujala File

जयपुर

रॉयल वीकेंड गेटवे के लिए जयपुर परफेक्ट है। दिल्ली से जयपुर की दूरी 280 किमी है। आप बस, टैक्सी या खुद से ड्राइव करके जयपुर का सफर लगभग 4-6 घंटे में पूरा कर सकते हैं। जयपुर में आप हवा महल, आमेर का किला और लोकल बाजार घूमने जा सकते हैं। जयपुर में इतिहास को करीब से महसूस किया जा सकता है। खरीदारी और स्थानीय पकवानों का स्वाद लेने के लिए ये जगह परफेक्ट है। वीकेंड पर तीन दिन में पूरा शाही अनुभव मिलेगा। 

Good Friday Long Weekend Trip 2026 3 Day Travel Places Near Delhi NCR
दलाई हिल्स, मसूरी - फोटो : instagram

मसूरी

मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। 290 किमी का सफर तय करके मसूरी जा सकते हैं। यहां आप केम्प्टी फॉल्स, मॉल रोड, दलाई हिल्स की सैर कर सकते हैं। केबल कार का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप इस महीने ठंडा मौसम और सुंदर व्यू दोनों का अनुभव चाहते हैं तो मसूरी जाएं। कपल्स और फैमिली के लिए बेस्ट जगह है।

विज्ञापन
Good Friday Long Weekend Trip 2026 3 Day Travel Places Near Delhi NCR
नैनीताल - फोटो : instagram

नैनीताल

नैनीताल झीलों का शहर है। दिल्ली से नैनीताल का सफर बस या टैक्सी से किया जा सकता है। 300 किमी की दूरी पर स्थित नैनीताल में आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। नैना देवी मंदिर घूमने जाएं। माल रोड, पुराने चर्च को विजिट करने भी जा सकते हैं। यह जगह रिलैक्सिंग और फोटोजेनिक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed