सब्सक्राइब करें

Kettle Recipes: इलेक्ट्रिक केतली में बनाएं पूरा खाना! ये रहीं 7 स्वादिष्ट रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 03:21 PM IST
सार

No Gas Recipe: इलेक्ट्रिक केतली की मदद से हॉस्टल में आसानी से मैगी, पास्ता, उबले अंडे, सूप, ओट्स और चाय जैसी 7 आसान रेसिपी बनाई जा सकती हैं। यह बिना गैस के जल्दी और कम मेहनत में खाना तैयार करने का सबसे आसान तरीका है।

विज्ञापन
No Gas Recipe Easy Electric Kettle Recipes For Hostel Cooking Hacks
कैटल में क्या क्या बनाया जा सकता है - फोटो : Amazon

Kettle Me Khana Kaise banaye: इन दिनों एलपीजी गैस की वैसे भी दिक्कत है। वहीं जो पढ़ाई या नौकरी के लिए घर से दूर पीजी, हाॅस्टल या किराए पर कमरा लेकर रहते हैं, उनके पास गैस सिलेंडर होना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में वह अधिकतर टिफिन सर्विस, मेस या होटल के खाने पर निर्भर रहते हैं। लेकिन अब कई ऐसे इलेक्ट्रिक कुकिंग आइटम्स बाजार में हैं जो हाॅस्टलर्स या बैचेलर्स के काम के हैं। 



किचन की सुविधा न होने पर भी आप इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल कर लेते हैं। हालांकि इसका उपयोग पानी गर्म करने, चाय या काॅफी बनाने के लिए होता है। ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक केतली में लोग मैगी बना सकते हैं या अंडा उबाल लेते हैं। लेकिन ये सिर्फ पानी उबालने वाली मशीन नहीं है। केतली में आप कई टेस्टी और हेल्दी चीजें आसानी से बना सकते हैं।

बस केतली का उपयोग करते समय ये ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा मसाले या तेल न डालें। इस्तेमाल के बाद इसे तुरंत साफ करें और खाना बनाते समय क्षमता अनुसार ही सामग्री भरे, यानी ओवरफिल से बचना है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक केतली में बनने वाले फूड के बारे में और उनकी रेसिपी। 

Trending Videos
No Gas Recipe Easy Electric Kettle Recipes For Hostel Cooking Hacks
Noodles - फोटो : Adobe stock

मैगी

इलेक्ट्रिक केतली में आप इंस्टेंट नूडल्स आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए पानी उबालें। उसमें मैगी डालें और मैगी मसाला मिलाएं। तीन से चार मिनट में आपकी मैगी तैयार है। ये सबसे आसान और अकेले रहने वालों का पसंदीदा फूड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
No Gas Recipe Easy Electric Kettle Recipes For Hostel Cooking Hacks
cold pasta salad - फोटो : Adobe stock

इंस्टेंट पास्ता

इसे बनाना भी काफी आसान है। केतली में पानी उबालें। फिर पास्ता डालकर 5-7 मिनट पकाएं। जब पास्ता उबल जाए तो एक बाउल में निकाल लें। बारीक कटे टमाटर, प्याज और उबले काॅर्न मिला सकते हैं। साॅसेज या मायोनीज मिलाकर पास्ता तैयार किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो उबले पास्ता को केतल में हल्का तेल डालकर 1 मिनट के लिए फ्राई भी कर सकते हैं। ये जल्दी बनने वाला टेस्टी ऑप्शन है।

No Gas Recipe Easy Electric Kettle Recipes For Hostel Cooking Hacks
अंडा - फोटो : Freepik

उबले अंडे


केतली में अंडे भी उबाले जा सकते हैं। इसके लिए केतली में पानी और अंडे डालें। 8-10 मिनट उबालें। ये हेल्दी और प्रोटीन रिच फूड है।

विज्ञापन
No Gas Recipe Easy Electric Kettle Recipes For Hostel Cooking Hacks
oats recipes - फोटो : Adobe stock

ओट्स 

केतली में पानी गर्म करें। अब इसमें ओट्स डालें। नमक या चीनी मिलाएं। इसे गर्मागर्म सर्व करें। जिम वालों या फिटनेस पर ध्यान देने वालों के लिए ये बेस्ट डाइट फूड है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed