सब्सक्राइब करें

Air Fryer Recipe: क्या एयर फ्रायर में बन सकती है कढ़ाई वाली सब्जी? जानिए मटर पनीर और नान बनाने का सही तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 04 Apr 2026 01:25 PM IST
सार

Air Fryer Curry Recipe in Hindi : अगर आपके मन में ये सवाल है कि क्या एयर फ्रायर में करी यानी ग्रेवी वाली सब्जी बन सकती है? तो जवाब है हां, एयर फ्रायर में करी बनाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए एयर-फ्रायर सेफ बाउल का इस्तेमाल करना होता है। मटर पनीर जैसी सब्जी को 180°C पर 12-15 मिनट में पकाया जा सकता है और बीच-बीच में चलाने से रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिलता है।

विज्ञापन
Air Fryer Recipes in hindi Air fryer Me Matar Paneer Banane ka tarika
एयर फ्रायर में बनने वाली रेसिपी - फोटो : Amar ujala

Air Fryer Me Sabji Kaise banaye? आजकल एयर फ्रायर हर रसोई का हिस्सा बनता जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इसमें ग्रेवी वाली सब्जी बन सकती है? अगर सही तरीका अपनाया जाए तो एयर फ्रायर में मटर पनीर और नान दोनों ही बनाया जा सकता है, वो भी रेस्तरां जैसे स्वाद वाला। 



एयर फ्रायर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। हमेशा एयर फ्रायर सेफ बाउल का इस्तेमाल करें। ग्रेवी ज्यादा पतली न रखें। सब्जी बनाते समय हर 5-7 मिनट में चलाएं और ओवरफिल न करें। आइए जानते हैं एयर फ्रायर में मटर पनीर की सब्जी और नान कैसे बनाई जा सकती है। बिना कढ़ाई में फ्राई किए रेस्तरां स्टाइल स्वाद के लिए क्या तरीका अपनाए।

 

Trending Videos
Air Fryer Recipes in hindi Air fryer Me Matar Paneer Banane ka tarika
kadai paneer - फोटो : instagram

एयर फ्रायर में मटर पनीर कैसे बनाएं?


सामग्री

  • 200 ग्राम पनीर (क्यूब्स)
  • 1 कप मटर
  • 2 टमाटर (प्यूरी)
  • 1 प्याज (बारीक कटा)
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर
  • 2 चम्मच तेल या बटर
  • नमक स्वादानुसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Fryer Recipes in hindi Air fryer Me Matar Paneer Banane ka tarika
matar paneer - फोटो : instagram

एयर फ्रायर में मटर पनीर की सब्जी बनाने की विधि
 

  • एयर फ्रायर को 3-5 मिनट तक 180°C पर प्रीहीट करें।
  • एक एयर-फ्रायर सेफ बाउल में तेल, प्याज और अदरक-लहसुन डालें।
  • इसे 5 मिनट तक पकाएं। बीच में एक बार चलाएं।
  • अब टमाटर प्यूरी और सारे मसाले डालकर 7-8 मिनट पकाएं।
  • मटर और पनीर डालें, थोड़ा पानी मिलाएं।
  • 5-7 मिनट और पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें।
  • मटर पनीर की सब्जी तैयार है। इसे बनाने में कुल 15-20 मिनट का समय लग सकता है।


रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के टिप्स
 

  • अंत में 1 चम्मच बटर डालें।
  • कसूरी मेथी क्रश करके डालें।
  • थोड़ा क्रीम मिलाएं।
  • बीच-बीच में चलाना न भूलें।
Air Fryer Recipes in hindi Air fryer Me Matar Paneer Banane ka tarika
एयर फ्रायर - फोटो : एआई जनरेटेड

एयर फ्रायर में नान कैसे बनाएं?


सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • आधा कप दही
  • आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • नमक, चीनी
  • थोड़ा तेल
विज्ञापन
Air Fryer Recipes in hindi Air fryer Me Matar Paneer Banane ka tarika
एयर फ्रायर में नान कैसे बनाएं - फोटो : instagram

एयर फ्रायर में नान कैसे बनाएं?


स्टेप 1- सभी सामग्री मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंध लें।
स्टेप 2- एक घंटे के लिए ढककर रखें।
स्टेप 3- नान बेलकर एयर फ्रायर में रखें।
स्टेप 4- 180 C पर 5-7 मिनट तक पकाएं।

ऊपर से बटर लगाएं। बिल्कुल ढाबा स्टाइल स्वाद मिलेगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed