सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Perfect Dal Tadka Recipe in hindi Dal Banane Ka Sahi Tarika

Dal Tadka Recipe: क्या आपकी दाल में नहीं आता स्वाद? जानिए बनाने का सही तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 06 Apr 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Dal Tadka Kaise Banta Hai: 

दाल स्वादिष्ट बनाने के लिए सही मात्रा में पानी, मसाले और पकाने का समय बेहद जरूरी होता है। दाल को पहले भिगोना, धीमी आंच पर पकाना और अंत में तड़का लगाना उसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है।

Perfect Dal Tadka Recipe in hindi Dal Banane Ka Sahi Tarika
दाल तड़का कैसे बनाएं - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Dal Banane Ka Sahi Tarika: दाल तड़का भारतीय खाने की जान मानी जाती है, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि घर पर बनाने के बावजूद उसमें वह रेस्टोरेंट जैसा स्वाद नहीं आ पाता। कई लोग शिकायत करते हैं कि उनकी दाल या तो फीकी रह जाती है, या फिर उसमें वह खुशबू और गहराई नहीं होती जो खाने का मजा दोगुना कर दे। असल में दाल स्वादिष्ट बनाने के पीछे सिर्फ सामग्री ही नहीं, बल्कि उसे पकाने का तरीका, मसालों का संतुलन और तड़के का सही समय बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।

Trending Videos

कई बार छोटी-छोटी गलतियां जैसे दाल को सही से न भिगोना, पानी का गलत अनुपात या तड़का गलत तरीके से लगाना पूरे स्वाद को बिगाड़ देता है। वहीं, अगर इन्हीं स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो किया जाए, तो साधारण दाल भी बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस लेख में दाल तड़का बनाने का सही और आसान तरीका बताया जा रहा है, साथ ही कुछ ऐसे सीक्रेट टिप्स भी जानिए जिन्हें अपनाकर आप घर पर ही होटल जैसा स्वाद पा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी दाल हर बार परफेक्ट बने, तो यह गाइड आपके बेहद काम आने वाली है।


दाल को भिगोना जरूरी है

अक्सर लोग दाल को बिना भिगोए सीधे कुकर में डाल देते हैं। दाल को कम से कम 20–30 मिनट भिगोने से वह जल्दी पकती है। स्वाद बेहतर होता है और पाचन आसान होता है।


सही पानी का इस्तेमाल

दाल बनाते समय पानी का संतुलन बहुत जरूरी है। सामान्य नियम है कि एक कप दाल में 2.5 से 3 कप पानी मिलाएं। ज्यादा पानी दाल को पतला कर देगा और कम पानी उसे अधपका छोड़ सकता है।


मसाले सही समय पर डालें

दाल पकाते समय हल्दी और नमक डालें और गर्म मसाला अंत में डालें, जब दाल पक जाए। नमक शुरुआत में डालने से दाल अंदर तक स्वाद देती है।


कुकर की सीटी का ध्यान रखें

हर दाल की पकने की टाइमिंग अलग होती है। जैसे अलग आप मूंग दाल बना रहे हैं तो 2 से तीन सीटी लगाएं। मसूर दाल के लिए 3-4 सीटी और अरहर दाल के लिए 4-5 सीटी लगानी चाहिए। इससे ज्यादा सीटी से दाल का टेक्सचर खराब हो सकता है।


तड़का है सबसे जरूरी

दाल का असली स्वाद तड़के से आता है। परफेक्ट तड़का दाल बनाने के लिए घी या तेल गर्म करें। फिर उसमें जीरा, लहसुन और हींग डालें। लाल मिर्च और प्याज डालकर हल्का तड़का दें। तड़का हमेशा दाल पकने के बाद डालें।


धीमी आंच पर पकाएं

कुकर में दाल पकने के बाद 5-10 मिनट धीमी आंच पर दाल को उबालें। इससे दाल गाढ़ी और स्वादिष्ट बनती है।


दाल बनाते समय ये गलतियां करते हैं लोग
 

  • दाल बिना धोए पकाना

  • ज्यादा मसाले डालना

  • तड़का पहले लगा देना

  • बहुत ज्यादा पानी डालना


टिप्स- अगर आप रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं तो अंत में 1 छोटा चम्मच घी और थोड़ा सा कटा हरा धनिया डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed