फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापा करना है कम तो जरूर करें ये काम, मिलेंगे शरीर को बहुत से फायदे

Sat, 05 Sep 2020 05:48 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 05 Sep 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
benefits of swimming reduce fat and control cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्विमिंग न सिर्फ मूड को फ्रेश करती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होती है। स्वीमिंग करने से एक तरह से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। जिससे हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। कहते हैं कि स्विमिंग एक ऐसा व्यायाम है, जो आपको तरोताजा रखते हुए आपके शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। जब भी आपको तनाव हो, बेझिझक स्विमिंग कीजिए। यह आपको शरीर और दिमाग दोनों से तरोताजा बना देता है। तो चलिए जानते हैं स्विमिंग करन के फायदे जिन्हें जानने के बाद आप भी करने लगेंगे स्विमिंग...


 

benefits of swimming reduce fat and control cholesterol
स्विमिंग करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • स्विमिंग करने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। रोज नियमित रुप से कम से कम आधा घंटा स्वीमिंग करने से हार्ट अटैक पड़ने का खतरा कई प्रतिशत तक कम हो जाता है। लेकिन जिन लोगों के पहले से हार्ट से संबंधित परेशानी है उसे स्विमिंग करने से पहले एकबार डाक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए।
  • शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बेड, इसलिए कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का बैलंस होना बहुत जरुरी रहता है। रोजाना स्विमिंग करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।  
     
benefits of swimming reduce fat and control cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्विमिंग करने से हाई ब्लड प्रेशर में भी फायदा होता है। स्विमिंग करने से शरीर के जोड़ भी मजबूत होते हैं, जिससे गठिया और जोड़ो के दर्द जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। स्विमिंग करने से आगे जाकर गठिया होने की संभावना कम हो जाती है। स्विमिंग करने से पूरे शरीर में लचीलापन आता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of swimming reduce fat and control cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्विमिंग करने से आप फैट भी घटा सकते हैं, एक अधय्यन के अनुसार 30 मिनट तक स्विमिंग करने आपका शरीर लगभग 440 कैलोरी बर्न करता है। स्विमिंग करते समय हमारे शरीर के हर हिस्से की एक्सरसाइज होती है, जिससे मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।  
 
विज्ञापन
benefits of swimming reduce fat and control cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्विमिंग करने से प्रेगनेंसी के लिए शरीर मजबूत बनता है। जिससे बच्चे का भार रोकने के लिए शरीर तैयार रहता है। इससे रीढ़ की हड्डी भी मजबूत बनती है, साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों में भी फायदा मिलता है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को योग्य ट्रेनर की देखरेख या डॉक्टर की सलाह से ही स्विमिंग करनी चाहिए।  

नोट: यह खबर मात्र सामान्य जानकारी बढ़ाने के लिए है। आप कोई भी काम करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed