{"_id":"6a4ce133e06ae2852f0aac6a","slug":"best-diet-for-hair-fall-control-in-hindi-baal-jhadna-kaise-roke-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Fall Control Diet: बाल झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, जल्द दिखेगा असर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Hair Fall Control Diet: बाल झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, जल्द दिखेगा असर
Tue, 07 Jul 2026 05:32 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:32 PM IST
सार
Hair Fall Control Diet: बाल झड़ने की समस्या से आजकल हर कोई परेशान रहता है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर लेंगे तो आपकी ये समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
बालों का झड़ना रोकने के लिए क्या खाएं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hair Fall Control Diet: आज के समय में बाल झड़ने की समस्या सिर्फ बढ़ती उम्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि कम उम्र के लोग भी इससे परेशान हैं। तनाव, खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल बदलाव, प्रदूषण और अनियमित खानपान बालों के कमजोर होने और झड़ने की बड़ी वजह बन रहे हैं।
बालों का झड़ना रोकने के लिए क्या खाएं?
- फोटो : Adobe Stock
1. अंडा
अंडा प्रोटीन और बायोटिन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। बाल मुख्य रूप से प्रोटीन (केराटिन) से बने होते हैं, इसलिए पर्याप्त प्रोटीन का सेवन बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए जरूरी है। बायोटिन बालों की जड़ों को पोषण देने में भी मदद करता है।

- फोटो : Freepik.com
2. पालक
पालक में आयरन, फोलेट, विटामिन A, विटामिन C और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। आयरन की कमी बाल झड़ने का एक सामान्य कारण हो सकती है। नियमित रूप से हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से बालों को जरूरी पोषण मिल सकता है।

3. मेवे और बीज
बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, कद्दू के बीज और चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, विटामिन E और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

- फोटो : adobe stock
4. दालें और बीन्स
दालें और बीन्स प्रोटीन, आयरन और जिंक का अच्छा स्रोत हैं। शाकाहारी लोगों के लिए ये बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति का अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
दालें और बीन्स प्रोटीन, आयरन और जिंक का अच्छा स्रोत हैं। शाकाहारी लोगों के लिए ये बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति का अच्छा विकल्प हो सकते हैं।