सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की चेतावनी: हाई ब्लड प्रेशर के कारण बढ़ सकती हैं किडनी की बीमारियां, जानिए कैसे करें इससे बचाव?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Jun 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
Can hypertension cause chronic kidney disease, all you need to know about this
किडनी की बीमारियों के मामले - फोटो : Istock

हाई ब्लड प्रेशर, वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। रक्तचाप बढ़े रहने की समस्या को हृदय रोगों के लिए काफी खतरनाक माना जाता है, पर क्या आप जानते है कि इससे सिर्फ हृदय ही नहीं शरीर के कई अन्य अंगों को भी क्षति होने का जोखिम हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों का रक्तचाप अक्सर अनियंत्रित बना रहता है, ऐसे लोगों में किडनी की बीमारियों का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है। यदि समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए और रक्तचाप अक्सर सामान्य से अधिक बना रहे तो इसके कारण कुछ स्थितियों में किडनी फेलियर तक की भी समस्या हो सकती है।

आंकड़े बताते हैं कि पश्चिमी देशों में क्रोनिक किडनी डिजीज के दो-तिहाई से अधिक मामले उच्च रक्तचाप और मधुमेह के कारण होते हैं। भारत में लगभग 40-60% किडनी रोगों के लिए ब्लड प्रेशर बढ़े रहने की समस्या को जिम्मेदार माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी की समस्याएं घातक हो सकती हैं, ऐसे में सभी लोगों को इसके शरीर पर होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक रहना चाहिए।

Trending Videos
Can hypertension cause chronic kidney disease, all you need to know about this
हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी की समस्या - फोटो : Pixabay

हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी की समस्या

अध्ययनों से पता चलता है कि उच्च रक्तचाप वाले रोगियों में समय के साथ किडनी की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। उच्च रक्तचाप की स्थिति में किडनी की वाहिकाओं और फिल्टर प्रक्रिया को नुकसान पहुंचता है, जिससे शरीर से अपशिष्ट को निकालना मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति न सिर्फ किडनी, बल्कि पूरे शरीर में विषाक्तता बढ़ाने वाली हो सकती है। इस खतरे को लेकर सभी लोगों को सतर्कता बरतते रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can hypertension cause chronic kidney disease, all you need to know about this
ब्लड प्रेशर का किडनी की सेहत पर असर - फोटो : iStock

किडनी की समस्याओं का पहचान

विशेषज्ञ कहते हैं, उच्च रक्तचाप के शिकार लोगों को आमतौर पर पता ही नहीं चल पाता है कि वह किडनी की बीमारी के शिकार हो गए हैं। जब तक ब्लड यूरिया, सीरम क्रिएटिनिन और जीएफआर जैसे परीक्षण न किए जाएं तब तक समस्या का निदान ही नहीं हो पाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को साल में कम से कम दो बार फुल बॉडी चेकअप कराने की सलाह देते हैं जिससे शरीर में होने वाली अन्य समस्याओं का समय रहते पता चल सके। 

Can hypertension cause chronic kidney disease, all you need to know about this
किडनी की रखें स्वस्थ और सुरक्षित - फोटो : iStock

किडनी की बीमारी में क्या करें?

डॉक्टर्स के मुताबिक यदि आपमें उच्च रक्तचाप के साथ किडनी की बीमारियों का पता चलता है तो ऐसी स्थिति में ब्लड प्रेशर और किडनी, दोनों का इलाज किया जाना आवश्यक हो जाता है।  ऐसे लोगों को अपनी जीवनशैली और आहार में बदलाव के माध्यम से रक्तचाप को नियंत्रित रखने के प्रयास करने चाहिए। इन स्थिति में दवाइयों के साथ-साथ लाइफस्टाइल मैनेजमेंट बहुत जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Can hypertension cause chronic kidney disease, all you need to know about this
किडनी की बीमारियों से बचाव के तरीके - फोटो : पिक्साबे

किडनी की समस्या और रक्तचाप को कंट्रोल करने के उपाय

किडनी की समस्या और रक्तचाप, दोनों को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले किसी विशेषज्ञ से मिलकर सही आहार के बारे में जानकारी ले लें। इन दोनों ही बीमारियों से ग्रसित लोगों को नमक का कम सेवन करना चाहिए, सोडियम की अधिकता ब्लड प्रेशर और किडनी दोनों के लिए नुकसानदायक है। इसके अलावा नियमित व्यायाम की आदत बनाकर रक्चचाप को नियंत्रित करने में आसानी होती है। नींद पूरी करना भी ऐसे रोगियों के लक्षणों को कम करने के लिए काफी आवश्यक माना जाता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed