सेहतमंद रहना है तो जरूर पिएं गाजर का जूस, जानिए इसके अनगिनत फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजर का जूस आपकी आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी है क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीना पाया जाता है जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। बीटा कैरोटीना विटामिन ए का ही प्रकार है। विटामिन ए आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको आंखों की रोशनी से संबंधित परेशानी है या फिर नजर कमजोर है तो गाजर का जूस जरूर पिएं।
गाजर का जूस रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। अगर आपको जल्दी-जल्दी संक्रमित होने वाली बीमारियां जैसे की सर्दी-खांसी और वायरल हो जाता है तो आप गाजर का जूस जरूर पिएं। इसके अलावा, कई शोधों में सिद्ध हुआ है कि गाजर का जूस कैंसर जैसी घातक बीमारी के जोखिम को भी कम करता है। यह कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।
गाजर का जूस आपके कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित करता है। गाजर के जूस में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करता है और दिल की बीमारियों से लेकर स्ट्रोक तक के जोखिम को कम करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए गाजर का जूस बेहद फायदेमंद है क्योंकि यह त्वचा से लेकर स्तन तक के कई तरह के कैंसर के खतरे को भी घटाता है।
गाजर का जूस दिमाग के फंक्शन के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपको एक उम्र के बाद अल्जाइमर और डिमेंशिया की बीमारी हो तो आप अपने डाइट में नियमित तौर पर गाजर का जूस पिएं।