फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल की बीमारियों से बचना है तो शाकाहारी डाइट लें: स्टडी

Thu, 20 Feb 2020 08:04 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 20 Feb 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
study suggests vegetarian diet may reduce risk of heart disease 
healthy food

अगर आप दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करना चाहते हैं, तो डाइट में शाकाहारी चीजों को शामिल करें। एक नए अध्ययन में यह बताया गया है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित अध्ययन का कहना है कि डाइट में मांसाहार को हटाकर शाकाहारी भोजन शामिल करने से दिल की बीमारियां नहीं होती हैं। यह अध्ययन कहता है कि शाकाहारी भोजन करने से हृदय रोग से जुड़े हुए रोगाणुओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। अगली स्लाइड में पढ़िए और क्या कहता है यह अध्ययन


 

study suggests vegetarian diet may reduce risk of heart disease 
heart attack - फोटो : social media

अध्ययन में बताया गया है कि मानव के पाचन तंत्र में बैक्टीरिया का एक समुदाय होता है जिसे आंत माइक्रोबायोटा कहा जाता है। आंत के जीवाणुओं का यह समुदाय ही हमारे मेटाबॉल्जिम, पोषक तत्व के अवशोषण, ऊर्जा स्तर और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब हम मांसाहारी भोजन करते हैं तो आंत के जीवाणु ट्राइमेथाइलमाइन एन-ऑक्साइड मेटाबोलाइट का उत्पादन करते हैं जो कि हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा देता है। 

 

study suggests vegetarian diet may reduce risk of heart disease 
हार्ट अटैक प्रतिकारात्मक - फोटो : pixaby

ऐसे में शाकाहारी भोजन करने और डाइट में शाकाहारी चीजों को शामिल करने से ट्राइमेथाइलमाइन एन-ऑक्साइड मेटाबोलाइट का उत्पादन नहीं होता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम रहता है। वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन के लिए 760 महिलाओं के स्वास्थ्य का अध्ययन किया। इस अध्ययन में 1,21,701 महिला नर्सों को शामिल किया गया, जिनकी उम्र 30 से 55 साल के बीच थी। इसके बाद इनमें से 760 महिलाओं के डाटा का गहन अध्ययन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
study suggests vegetarian diet may reduce risk of heart disease 
heart attack

अध्ययन में शामिल सभी महिलाओं से उनके खानपान की आदत के बारे में पूछा गया। इन महिला नर्सों से उनके स्मोकिंग हैबिट से लेकर डाइट में शामिल चीजों के बारे में जानकारी ली गई, साथ ही उनके ब्लड सैंपल्स को भी इकट्ठा किया गया।

विज्ञापन
study suggests vegetarian diet may reduce risk of heart disease 
heart attack

इसके बाद दस सालों तक अध्ययन किया गया और आखिर में जो निष्कर्ष निकला उसमें बताया गया कि डाइट में शाकाहारी भोजन को शामिल करने से हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed